ETV Bharat / city

मेयर अवतार सिंह ने किया संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर का औचक निरीक्षण

author img

By

Published : Nov 22, 2019, 6:25 PM IST

नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने शुक्रवार को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर का अचानक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के अधिकारियों को गड्डों को भरने और सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए. साथ ही साफ, सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही.

संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण करते मेयर अवतार सिंह, Mayor Avtar Singh inspecting Sanjay Gandhi Transport City

नई दिल्ली: नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने शुक्रवार को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया. इस दौरान निगम के प्रमुख अभियंता के.पी. सिंह, क्षेत्रीय उपायुक्त पंकज कुमार और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. इस मौके पर क्षेत्र की खराब हालत को देखते हुए मेयर ने सभी अधिकारियों को तुरंत हालत दुरुस्त करने के आदेश दिए.

मेयर अवतार सिंह ने किया संजय गांधी ट्रांसपोर्ट का निरीक्षण

क्या है निर्देश

संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को क्षेत्र के सभी गड्डों को भरने और सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए. ताकि नागरिकों को आवागमन में कोई असुविधा ना हो. वहीं, महापौर ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने महापौर को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. जिसके बाद महापौर ने लोगों को इस दिशा में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

महापौर ने क्या कहा

इस मौके पर महापौर अवतार सिंह ने कहा कि संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में विकास कार्यों के लिए एक प्रस्ताव बना कर दिल्ली सरकार को भेजा जाएगा. जिससे इस क्षेत्र में अधिक से अधिक से विकास हो सके.

क्षेत्र को हरा भरा रखने पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को क्षेत्र के पार्क को हरा भरा बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आज हम देख सकते हैं कि वायु प्रदूषण हमें बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है, इसलिए हमें पर्यावरण प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक हरित क्षेत्रों की आवश्यकता है. इसी के साथ ही महापौर ने अधिकारियों को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में ए,बी और सी ब्लॉक में खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए. वहीं, उन्होंने अधिकारियों को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉटों को फ्री होल्ड करने की योजना बनाने और संभावनाएं तलाशने को कहा. साथ ही संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 में चल रहे हाईमास्ट लाइट के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

Intro:संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर नई दिल्ली

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने आज संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम के प्रमुख अभियंता के.पी. सिंह, क्षेत्रीय उपायुक्त पंकज कुमार और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, क्षेत्र की खराब हालत को देखते हुए मेयर ने सभी अधिकारियों को तुरंत हालत दुरुस्त करने के लिए आदेश।


(इस स्टोरी से रिलेटेड पीस टू मौजों से भेज रहा हूं कृपया वहाँ से ले ले ।)Body:उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर का किया औचक निरीक्षण अधिकारियों को दिए निर्देश

संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को क्षेत्र के सभी गड्डों को भरने व सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए ताकी नागरिकों को आवागमन में कोई असुविधा ना हो। इस के साथ ही महापौर ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जाहिर किया और संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने महापौर को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। महापौर ने इस दिशा में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को क्षेत्र के पार्क को हरा भरा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज हम देख सकते हैं कि वायु प्रदूषण हमें बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है, इसलिए हमें पर्यावरण प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक हरित क्षेत्रों की आवश्यकता है। इस के साथ ही महापौर ने अधिकारियों को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में ए,बी व सी ब्लॉक में खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉटों को फ्री होल्ड करने की योजना बनाने व संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। इस के साथ ही संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के फेज़- 1 में चल रहे हाईमास्ट लाइट के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। महापौर ने बताया कि संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में विकास कार्यों के लिए एक प्रस्ताव बना कर दिल्ली सरकार को भेजा जाएगा ताकि इस क्षेत्र में और सुविधांए विकसित कि जा सके। Conclusion:उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश, साथ ही स्थानीय पार्क के विकास कार्यों को पुनः शुरू करके उसे हरा भरा बनाने के विशेष आदेश जारी किए।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.