ETV Bharat / city

यमुना क्षेत्र में फैली गंदगी, MCD की गाड़ियां डाल रही कूड़ा

author img

By

Published : Aug 23, 2021, 6:10 PM IST

Updated : Aug 23, 2021, 7:40 PM IST

यमुना नदी भारत की पवित्र और प्राचीन नदियों में से एक है. गंगा नदी की छोटी बहन कही जाने वाली यमुना नदी की हालत बद से बदतर होती जा रही है. यमुना की सफाई के नाम पर हर साल सरकारें करोड़ों रुपये खर्च करती हैं, लेकिन उसका फायदा नहीं, क्योंकि यमुना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बुराड़ी विधानसभा में नदी के किनारे पर ही कूड़े का अंबार लगा हुआ है. यह कूड़ा कोई और नहीं, बल्कि दिल्ली नगर निगम की गाड़ियां ही डाल रही हैं.

Garbage pile on bank to yamuna of burari in delhi
यमुना क्षेत्र में फैली गंदगी

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार यमुना की सफाई के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च करती हैं, लेकिन यमुना की हालत सालों से बदहाल ही है. यमुना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बुराड़ी विधानसभा में कूड़े का अंबार लगा हुआ है. यहां के लोगों का आरोप है कि दिल्ली नगर निगम की गाड़ियां भी यहीं कूड़ा डालती हैं, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में गन्दगी का अंबार लगा है. यमुना में हर साल बाढ़ आता है जिसके कारण यह कूड़ा बहकर पानी में चला जाता है.

लोगों का कहना है कि यमुना में फैली गंदगी पर दिल्ली सरकार और इलाके के प्रतिनिधियों का कोई ध्यान नहीं है. इलाके के लोग सरकार पर ही लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, जबकि बुराड़ी विधायक संजीव झा ने कहा कि मल्टी गवर्नेंस होने के कारण काम ढंग से नहीं हो रहा. केंद्र सरकार और दिल्ली नगर निगम पर विधायक ने निशाना साधते हुए कहा कि कुछ समय बाद चुनाव होंगे और दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी उसके बाद ही नियोजित तरीके से काम होगा.

यमुना क्षेत्र में फैली गंदगी



ईटीवी भारत की टीम ने बुराड़ी विधानसभा में यमुना किनारे पड़े कूड़े के अंबार पर स्थानीय लोगों और विधायक से बात की, स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर कूड़ा डालने के लिए कालोनियों के लोग आते हैं. बुराड़ी विधानसभा में यमुना क्षेत्र हैं, जबकि दूसरी ओर दर्जनों छोटी बड़ी कालोनियां बसी हुई हैं. इन कॉलोनियों में लाखों की संख्या में आबादी हैं. बुराड़ी क्षेत्र में कूड़ा घर होने की कमी के चलते लोग अपने घरों का कूड़ा यमुना क्षेत्र में डाल रहे हैं.

यमुना की सफाई के मामले पर बुराड़ी विधायक संजीव झा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि केंद्र सरकार बार-बार यमुना की सफाई को लेकर बड़े वादे करती है लेकिन यमुना की सफाई ढंग से नहीं हो पाती. वहीं दिल्ली नगर निगम की गाड़ियां खुद यमुना क्षेत्र में कूड़ा लाकर डाल रही है. विधायक ने लाचारी व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्री में लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में थे लेकिन उसके बावजूद भी यमुना की ढंग से सफाई नहीं हो रही. जबकि दिल्ली सरकार ही सफाई के नाम पर हर साल करोड़ों खर्च करती है और खुद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पूरी दिल्ली कैबिनेट को यमुना की सफाई के बाद डुबकी लगवाने का लोगों से वादा किया था.

यह भी पढ़ें:- World Environment Day: अधूरे वादे, कमजोर इरादे, उद्धार की राह देख रही दिल्ली की यमुना

विधायक ने कहा कि 8 महीने बाद दिल्ली में निगम चुनाव होने हैं और दिल्ली नगर निगम की लापरवाही का लोग पिछले 15 सालों से खामियाजा उठा रहे हैं. पिछले 15 सालों से भाजपा नगर निगम शासित है, और जब आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार निगम की सत्ता संभालेगी तब दिल्ली के लोगों को भाजपा से मुक्ति मिलेगी. साथ दी दिल्ली में चारों तरफ फैली गंदगी से भी निजात मिलेगा.

यह भी पढ़ें:- जगतपुर गांव: यमुना की सफाई को RWA की मांग, साबरमती रिवर फ्रंट की तरह की जाए विकसित

Last Updated :Aug 23, 2021, 7:40 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.