ETV Bharat / city

CM केजरीवाल बोले, निगम की सत्ता में आई AAP तो खत्म होगा कर्मचारियों का शोषण

author img

By

Published : Oct 2, 2020, 6:29 PM IST

नगर निगम के सफाई कर्मचारी वाल्मीकि मंदिर में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे जिसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल खुद अनशन स्थल पर पहुंचे और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करवाई. दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को संकेत दिया कि अगर हम निगम में बहुमत से आएंगे तो ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया जाएगा.

Kejriwal broke the sweepers hunger strike
केजरीवाल ने तुड़वाया सफाई कर्मचारियों का अनशन

नई दिल्ली : नगर निगम के सफाई कर्मचारी दिल्ली सरकार से भी खफा चल रहे हैं. इसी कारण आज गांधी जयंती के मौके पर निगम के सफाई कर्मचारी एक दिन के अनशन पर बैठे. दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर पर अनशन पर बैठे सफाई कर्मचारियों की मांग थी कि ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए.

केजरीवाल ने दिया सफाई कर्मचारियों को आश्वासन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद अनशन स्थल पर पहुंचे और अनशन को खत्म करवाया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने संकेत दिया कि निगम में AAP आदमी पार्टी सत्ता में आएगी तो ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया जाएगा. इस दौरान भाजपा शासित नगर निगम पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीनों नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की दुर्दशा हो रही है.

ठेकेदारी प्रथा एक शोषण करने की प्रथा है. सफाई कर्मचारियों से कई-कई घंटों काम लिया जाता है. दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते में मेरे पास जो भी शक्तियां हैं इसका उपयोग मैं सफाई कर्मचारियों के हक में करूंगा. पर जब तक आम आदमी पार्टी की सत्ता नगर निगम में नहीं आती सीधे तौर पर मैं कुछ नहीं कर सकता. हालांकि कर्मचारियों को कहना है कि इस तरह के वादे अरविंद केजरीवाल कितनी दफा कर चुके हैं पर अभी तक कुछ नहीं हुआ. नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सिर्फ अश्वासन ही दिए जाते हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.