ETV Bharat / city

दिल्ली वालों को उमस से राहत की उम्मीद, आज हो सकती है बारिश

author img

By

Published : Jul 7, 2022, 11:55 AM IST

delhi update news
दिल्ली मौसम अपडेट समाचार

राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. ह्यूमिडिटी लेवल बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्के बादल छाए रहने के साथ आंशिक बारिश की संभावना जताई है.

नई दिल्ली : राजधानी में मानसून के बाद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह साढ़े आठ बजे राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान सफदरजंग के क्षेत्र में 30,पालम 31.5, लोधी रोड 29.2, रिज 27.6 ओर आया नगर में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है. हालांकि मानसून की दस्तक के बाद दिल्ली में तापमान में गिरावट जरूर है. लेकिन उमस के चलते दिल्ली में लोगों की परेशानी बढ़ी है.

इस साल मार्च महीने की शुरुआत से ही राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में भीषण गर्मी के साथ हीट वेव का दौर चल रहा था. इस बीच, दिल्ली में मानसून आने के बाद बीते पांच दिन से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि ह्यूमिडिटी लेवल बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ आंशिक बारिश की संभावना जताई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.