ETV Bharat / city

द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में दिल्ली बीजेपी ने निकाली अभिनंदन यात्रा, लोगों ने मनाया जश्न

author img

By

Published : Jul 21, 2022, 11:00 PM IST

delhi update news
द्रोपति मुर्मू के अभिनंदन में बीजेपी की यात्रा

देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने जा रहीं पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को मिली अप्रत्याशित जीत के बाद पूरे देश भर में बीजेपी के द्वारा विजय उत्सव मनाया जा रहा है. बीजेपी की तरफ से एक लाख से ज्यादा गांव में विजय उत्सव के तहत कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा.

नई दिल्ली : देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने जा रहीं पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में गुरुवार को दिल्ली बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अगुवाई में अभिनंदन यात्रा निकाली. पंत मार्ग से राजपथ तक निकाली गई अभिनंदन यात्रा में बीजेपी के कई बड़े नेता और सांसद शामिल हुए. अभिनंदन यात्रा के दौरान दिल्ली बीजेपी की प्रदेश इकाई की तरफ से जगह-जगह स्टॉपेज पॉइंट भी बनाए गए थे. जहां पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में रह रहे आदिवासी क्षेत्र के लोगों ने अभिनंदन यात्रा के दौरान फूलों की बौछार कर यात्रा का स्वागत किया.

बीजेपी की दिल्ली में अभिनंदन यात्रा

अभिनंदन यात्रा में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और चांदनी चौक से सांसद डॉ हर्षवर्धन, सांसद मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के साथ दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ दिल्ली बीजेपी प्रदेश की सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर भी मौजूद रही. इस पूरे कार्यक्रम में बीजेपी की प्रदेश इकाई के सभी बड़े चेहरे भी मौजूद रहे.

delhi update news
बीजेपी की दिल्ली में अभिनंदन यात्रा
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने जुलूस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने के साथ कहा कि सबका साथ सबका विकास और सब का प्रयास को चरितार्थ करते हुए अनुसूचित जनजाति समाज से आने वाली महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बैठा कर सबको एक आशा और विश्वास आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है. देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने जा रही द्रोपति मुर्मू एक कुशल व्यक्तित्व की धनी महिला है और उन्होंने अपने व्यक्तित्व से पूरे देश भर की महिलाओं को प्रेरित किया है.आदेश गुप्ता ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू अपने जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं के बावजूद समाज सेवा करने से कभी भी पीछे नहीं हटी. स्वतंत्र भारत के इतिहास में द्रोपति मुर्मू के रूप में पहली बार किसी आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद मिलना प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया ऐतिहासिक निर्णय है. द्रौपदी मुर्मू गरीब और आदिवासियों के लिए काम करती रही है. जिंदगी में जो भी चुनौती उनके सामने आया, उसको उन्होंने स्वीकार किया.
delhi update news
द्रोपति मुर्मू के अभिनंदन में बीजेपी की यात्रा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.