ETV Bharat / city

EDMC का अभियान : लोगाें काे बताएंगे प्लास्टिक के दुष्प्रभाव

author img

By

Published : Oct 3, 2021, 7:48 PM IST

Updated : Oct 4, 2021, 7:47 PM IST

EDMC ने अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत की. सड़क किनारे बिखरे प्लास्टिक के कचरे को जमा किया. प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों काे जागरूक किया जाएगा.

प्लास्टिक मुक्त अभियान
प्लास्टिक मुक्त अभियान

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने भारतीय प्रदूषण नियंत्रण संघ (IPCA) के सहयोग से आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत की. पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर विकास आनंद (EDMC Commissioner Vikas Anand), पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा साउथ जाेन आर मेनका, जाेन उपाध्यक्ष बबीता खन्ना, IPCA के निदेशक आशीष जैन ने निर्माण विहार से लक्ष्मीनगर तक सफाई अभियान को हरी झंडी दिखाई.

कार्यक्रम में दुकानदारों, निवासियों, बाजार संघ, EDMC कार्यकर्ताओं, IPCA कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान में भाग लिया. सड़क किनारे बिखरे प्लास्टिक के कचरे को जमा किया. अभियान के दौरान एकत्रित प्लास्टिक कचरे को आगे अलगाव और पुनर्चक्रण के लिए मुल्तान मोहल्ला में IPCA की मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) को भेजा गया.

ये खबर भी पढ़ेंः DM और पार्षद ने स्वच्छ भारत अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


EDMC के आयुक्त विकास आनंद ने शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए श्रमिकों को धन्यवाद दिया. उन्हें अलग-अलग प्लास्टिक के कचरे को इकट्ठा करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने निवासियों, दुकानदारों से इस अभियान का समर्थन करने का अनुराेध किया. पर्यावरण की बेहतरी के लिए प्लास्टिक कैरी बैग का कम उपयाेग करने की अपील की.


ये खबर भी पढ़ेंः दिल्ली बीजेपी नमो एप,वॉट्सएप ग्रुप की रणनीति अपनाएगी

आर मेनका ने बताया कि IPCA के साथ मिलकर विकास मार्ग पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों काे जागरूक किया जाएगा. नागरिकों से प्लास्टिक की थैलियों के बदले कपड़े के थैले लेने और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन से संबंधित नियमों का पालन करने की अपील की.


आशीष जैन ने बताया कि IPCA ने निगम के साथ मिलकर छह नवम्बर तक प्लास्टिक का प्रयाेग नहीं करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इस दाैरान प्लास्टिक इकट्ठा कर उसका निस्तारण किया जाएगा.

Last Updated :Oct 4, 2021, 7:47 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.