ETV Bharat / city

राजेंद्र नगर उपचुनाव : सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में तीन दिन करेंगे रोड शो

author img

By

Published : Jun 16, 2022, 3:19 PM IST

delhi update news
सीएम अरविंद केजरीवाल

राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अब राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करने चुनावी मैदान में उतरेंगे.

नई दिल्ली : राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अब राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करने चुनावी मैदान में उतरेंगे. राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जनसभा को लगातार संबोधित कर रहे हैं.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक वह 17, 18 और 19 जून को राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के पक्ष में वोट मांगते हुए रोड शो करेंगे.

राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय व कई विधायक लगातार आम आदमी पार्टी के पक्ष में लोगों से वोट मांगते हुए जनसभा को संबोधित कर रहे हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.