ETV Bharat / city

कोरोना के खतरे और प्रदूषण के चलते यमुना तीरे छठ मनाने पर रोक, गरमाई दिल्ली की राजनीति

author img

By

Published : Nov 8, 2021, 8:57 PM IST

Updated : Nov 8, 2021, 9:14 PM IST

ban-on-celebrating-chhath-in-yamuna-tire-due-to-coronas-danger-and-pollution-delhis-p
कोरोना के खतरे और प्रदूषण के चलते यमुना तीरे छठ मनाने पर रोक

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने यमुना के किनारे छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी है. कोरोना के खतरे और प्रदूषण के चलते अथॉरिटी ने लोगों से वैकल्पिक संसाधनों के साथ छठ मनाने की सलाह दी है. इसको लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला है.

नई दिल्ली : दिल्ली में छठ को लेकर राजनीति जारी है. यमुना तट पर छठ पूजा मनाने पर पाबंदी लगाए जाने के बाद बीजेपी लगातार केजरीवाल सरकार को घेरने में जुटी है. कोरोना के खतरे और प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने यमुना किनारे छठ पूजा का आयोजन करने पर रोक लगा दी है. अथॉरिटी ने लोगों को कॉलोनियों में वैकल्पिक संसाधनों के साथ छठ मनाने का निर्देश दिया है. इसको लेकर राजनीति गरम हो गई है.

दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने छठ पूजा पर लगी रोक को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोला है. मनोज तिवारी ने सोनिया विहार में यमुना घाट का दौरा करके यमुना नदी की हालत का जिम्मेदार केजरीवाल सरकार को बताया है. उन्होंने कहा कि यमुना नदी का पानी सोनिया विहार तक स्वच्छ है. सोनिया विहार के बाद कालिंदी कुंज तक गंदे नाले का पानी यमुना में जाता है. जिसकी वजह से यमुना प्रदूषित हो रही है. दिल्ली सरकार गंदे नाले का पानी यमुना में जाने से नहीं रोक पा रही है.

कोरोना के खतरे और प्रदूषण के चलते यमुना तीरे छठ मनाने पर रोक


इसे भी पढ़ें : दिल्ली में छठ पूजा पर रोक के बाद छठ पूजा आयोजकों ने सरकार पर लगाए भेदभाव के आरोप
मनोज तिवारी ने कहा कि छठ पूजा में यमुना का तट साफ-सुथरा हो जाता है. इसके बावजूद छठ पूजा पर पाबंदी लगा दी गई है, जबकि गंदे नाले के पानी पर कोई पाबंदी नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम अरविंद केजरीवाल पूर्वांचल के लोगों की आस्था को कुचलना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल का घमंड तोड़ देगी.

Last Updated :Nov 8, 2021, 9:14 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.