ETV Bharat / bharat

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले RLD को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष समेत 62 पदाधिकारी भाजपा में शामिल

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Dec 1, 2023, 12:44 PM IST

Updated : Dec 1, 2023, 1:46 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

RLD 62 Leaders Join BJO : उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच भाजपा ने रालोद समेत समाजवादी पार्टी एक साथ तगड़ा झटका दिया है. रालोद के प्रदेश अध्यक्ष समेत कौन-कौन 62 पादधिकारी भाजपा में शामिल हुए हैं, देखिए इस खबर में.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच राष्ट्रीय लोक दल को बड़ा झटका लगा है. ये झटका भारतीय जनता पार्टी ने दिया है. रालोद के कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष समेत 62 पदाधिकारियों ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद हरिवंश सहाय के जिला जज रहे बेटे अशोक सिंह, व्यापारी नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कन्छल समेत सौ से अधिक लोगों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.

रालोद प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह भाजपा में शामिलः भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आरएलडी में सेंध लगाते हुए सौ से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई. पार्टी में शामिल होने वालों में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह शामिल हैं. मंजीत सिंह पीलीभीत से आते हैं और उनकी पत्नी रूपेंद्र कौर जिला पंचायत सदस्य व भाई गुर्भाग सिंह पीलीभीत से जिला पंचायत अध्यक्ष व बीजेपी नेता हैं.

मंजीत सिंह की सिख समुदाय में अच्छी पकड़ः मंजीत सिंह सिख समुदाय में पकड़ रखते हैं. खासकर तराई क्षेत्र में काफी पकड़ है. मंजीत सिंह के साथ आरएलडी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद समेत 62 पदाधिकारियों व नेताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई. भूपेंद्र चौधरी और ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य रहे व व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल को भी पार्टी में शामिल कराया.

कौन-कौन नेता भाजपा में हुए शामिल

  • सरदार मंजीत सिंह, पूर्व कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष आरएलडी
  • आरिफ महमूद, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आरएलडी
  • बनवारी लाल कनछल, व्यापारी नेता
  • मनु धारीवार युवा राष्ट्रीय सचिव आरएलडी, संभल
  • आशीष तिवारी महानगर अध्यक्ष आरएलडी , लखनऊ
  • वेद प्रकाश शास्त्री , प्रवक्ता आरएलडी
  • आरएलडी युवा जिला अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह
  • असद खान, आरएलडी तराई क्षेत्र अध्यक्ष
  • अशोक कुमार कुशवाहा, पूर्व जिला जज
  • जौनपुर से कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह

सपा के व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल भी भाजपा में शामिलः बनवारी लाल मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के काफी करीबी बताए जाते हैं. साथ ही राज्य भर के व्यापारियों में भी काफी पकड़ रखते हैं. इसके अलावा देवरिया के सलेमपुर से सपा के सांसद और विधायक रहे हरवंश सहाय के बेटे अशोक कुशवाहा ने भी भाजपा का दामन थामा है. अशोक कुशवाहा जिला जज के पद से रिटायर हुए हैं.

ये भी पढ़ेंः यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र LIVE: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की बसों में यात्रा मुफ्त : परिवहन मंत्री

Last Updated :Dec 1, 2023, 1:46 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.