ETV Bharat / bharat

पंजाब चुनाव : भाजपा ने अमरिंदर, ढींडसा के साथ गठबंधन का किया ऐलान

author img

By

Published : Dec 27, 2021, 1:10 PM IST

Updated : Dec 27, 2021, 4:45 PM IST

दिल्ली
दिल्ली

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी एक साथ मिलकर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. सूत्रों के अनुसार, पंजाब में भाजपा 117 में 75 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. पढ़ें पूरी खबर....

नई दिल्ली : पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा के शिरोमणि अकाली दल (शिअद) (संयुक्त) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सोमवार को यह जानकारी दी.

इससे पहले, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नवगठित पंजाब लोक कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह और राज्यसभा सदस्य ढींडसा ने यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भगवा दल के शीर्ष नेताओं से सोमवार को मुलाकात की.

अमित शाह के साथ बैठक.
अमित शाह के साथ बैठक.

शेखावत ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, आज इस बात की औपचारिक घोषणा की जाती है कि भाजपा, अमरिंदर सिंह की पार्टी और ढींडसा की पार्टी पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी.

पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी शेखावत ने कहा कि सीट के बंटवारे संबंधी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें हर दल के दो नेता शामिल होंगे.

उन्होंने घोषणा की कि तीन दलों के इस गठबंधन का संयुक्त घोषणापत्र होगा.

भाजपा ने अमरिंदर, ढींडसा के साथ गठबंधन का ऐलान किया.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज सुबह भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) की बैठक हुई. इस बैठक में पंजाब लोक कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह, अमित शाह, जे पी नड्डा सहित सुखदेव सिंह ढींढसा मौजूद रहे. इस दौरान कई अहम बातों पर चर्चा की गई. भाजपा ने पहले सिंह की पार्टी के साथ गठबंधन में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. अब पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा की गई.

बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पार्टी गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा कि तीनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी. सीट के बंटवारे संबंधी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें हर दल के दो नेता शामिल होंगे. उन्होंने घोषणा की कि तीन दलों के इस गठबंधन का संयुक्त घोषणापत्र होगा.

पढ़ें : UP चुनाव 2022 : ब्राह्मण वोट बैंक के लिए अध्यक्ष नड्डा ने ब्राह्मण BJP नेताओं संग की बैठक

सूत्रों के अनुसार, पंजाब में भाजपा 117 में 75 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. बाकी बचे सीटों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस व सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी अकाली दल संयुक्त चुनाव लड़ सकती है.

Last Updated :Dec 27, 2021, 4:45 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.