ETV Bharat / bharat

Priyanka Gandhi Played Bhanwara: जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चलाया भंवरा, सीएम बघेल भी रह गए दंग

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Sep 21, 2023, 10:39 PM IST

Updated : Sep 22, 2023, 12:22 AM IST

Priyanka Gandhi Played Bhanwara
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चलाया भंवरा

Priyanka Gandhi Played Bhanwara प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आईं तो वह दो वजहों से चर्चा में रहीं. पहली वजह सियासी घमासान को लेकर है. लेकिन दूसरी वजह उनका अंदाज है. जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है. प्रियंका गांधी यहां छत्तीसगढ़ के खेलों की बारीकियां भी सीखती नजर आईं. उन्होंने दुर्ग में महिलाओं के कहने पर भंवरा चलाया. Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit

प्रियंका गांधी ने चलाया भंवरा

दुर्ग: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर थी. यहां उन्होंने महिला समृद्धि सम्मेलन में हिस्सा लिया और प्रदेश की महिलाओं को नया संदेश दिया. इस दौरान प्रियंका गांधी अपने अलग अंदाज के लिए सुर्खियों में छाई हुई हैं. प्रियंका गांधी ने दुर्ग में महिला समृद्धि सम्मेलन में हिस्सा लेने से पहले महिला स्वय सहायता समहू की महिलाओं से मुलाकात की. उन्होंने महिलाओं की तरफ से तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी ली. उनके रोजगार के बारे में पूछा. उनके भविष्य और वर्तमान के बारे में जानकारी ली. इस दौरान एक मौका ऐसा आया जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भंवरा चलाते हुए दिखीं. प्रियंका गांधी का अब यह अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है.

प्रियंका से महिलाओं ने की भंवरा चलाने की गुजारिश: महिला समृद्धि सम्मेलन में पहुंची प्रियंका गांधी से महिलाओं ने भंवरा चलाने की गुजारिश की थी. फिर क्या था प्रियंका गांधी ने रस्सी में भंवरा को लपेटा और उसे घूमाकर फेंक दिया. इसके बाद भंवरा अपनी रफ्तार में नाचने लगा. प्रियंका ने इस दौरान कहा कि उन्होंने बचपन में काफी पिट्टठुल खेला है.

Priyanka Gandhi Sua Dance: दुर्ग दौरे पर छत्तीसगढ़िया रंग में रंगी प्रियंका गांधी, महिलाओं संग किया सुआ लोक नृत्य
Priyanka Gandhi Targets PM Modi छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023, दुर्ग भिलाई में प्रियंका गांधी की छत्तीसगढ़ के लोगों से अपील, धर्म जाति नहीं विकास के आधार पर वोट करें
Raghubar Das Durg Visits: भुनेश्वर साहू और मलकीत सिंह के परिजनों से क्यों नहीं मिलीं प्रियंका गांधी : रघुवर दास

सीएम भूपेश बघेल ने की प्रियंका गांधी की तारीफ (Congress General Secretary Priyanka Gandhi): सीएम भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी के इस अंदाज की तारीफ की. उन्होंने कहा कि "जब प्रियंका दीदी ने भंवरा खेला तो मुझे लगा वे ठीक तरह से नहीं चला पाएंगी. लेकिन उन्होंने बहुत बढ़िया तरीके से भंवरा चलाया. मैं खुद हैरान रह गया. इस बात को सुनकर प्रियंका गांधी ने भी हंसने लगी. उन्होंने मुस्कुराकर अपनी प्रतिक्रिया दी. इससे पहले प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ छत्तीसगढ़ी अंदाज में डांस किया. प्रियंका गांधी सीएम भूपेश बघेल के परिवार वालों से भी मिलीं.

Last Updated :Sep 22, 2023, 12:22 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.