ETV Bharat / bharat

Priyanka Gandhi Sua Dance: दुर्ग दौरे पर छत्तीसगढ़िया रंग में रंगी प्रियंका गांधी, महिलाओं संग किया सुआ लोक नृत्य

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Sep 21, 2023, 7:02 PM IST

Updated : Sep 21, 2023, 8:04 PM IST

Priyanka Gandhi Sua Dance
छत्तीसगढ़िया रंग में रंगी प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Sua Dance छत्तीसगढ़ दौरे पर दुर्ग पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का अलग अंदाज देखने को मिला. प्रियंका गांधी भिलाई में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्य सुआ डांस करती नजर आई. Priyanka Gandhi In Chhattisgarhia Style

छत्तीसगढ़िया रंग में रंगी प्रियंका गांधी

दुर्ग: बीते 9 महीने के अंदर तीसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रायपुर में पहले भव्य स्वागत हुआ. उसके बाद भिलाई में कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी शामिल हुईं. यहां पर प्रियंका गांधी ने महिला समृद्धि सम्मेलन में हिस्सा लिया. उन्होंने महिलाओं के साथ छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य सुआ डांस का लुत्फ उठाया. प्रियंका गांधी सुआ लोक नृत्य करने से खुद को रोक नहीं पाई.

क्या है सुआ लोक नृत्य (Priyanka Gandhi Sua Dance With women): सुआ लोक नृत्य छत्तीसगढ़ के पारंपरिक फोक डांस में से एक है. यह नृत्य दीपावली के समय किया जाता है. जब महिलाएं सुआ को एक टोकरी में रखकर डांस करती हैं. इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपने सुख दुख साझा करती है. सुवा गीत के माध्यम से वह अपनी आवाज की भी अभिव्यक्ति करती है और समाज को बताती हैं. इस दौरान तोते की तरह हरे रंग की साड़ियों और वस्त्रों में महिलाएं होती है. हरे रंग के वस्त्रों में महिलाओं का यह नृत्य बेहद आकृषक होता है. जब प्रियंका गांधी भिलाई पहुंची तो महिलाओं की टोली ने उनका सुआ डांस से स्वागत किया. जिसके बाद वह खुद को रोक नहीं पाईं और सुआ नृत्य करने लगीं.

महिलाओं की तरफ से लगाए गए स्टॉल का लिया जायजा: प्रियंका गांधी ने इससे पहले भिलाई के महिला समृद्धि सम्मेलन में स्टॉल का निरीक्षण किया. वह महिलाओं की तरफ से लगाए गए स्टॉल में पहुंची. उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से बात की. उनका हाल चाल जाना और महिलाओं की तरफ से किए जा रहे कार्य. बनाए जा रहे उत्पाद और शिल्पकारी आदि का मुआयना किया. इस दौरान महिलाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली.

Priyanka Gandhi Targets PM Modi छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023, दुर्ग भिलाई में प्रियंका गांधी की छत्तीसगढ़ के लोगों से अपील, धर्म जाति नहीं विकास के आधार पर वोट करें
Priyanka Gandhi And Smriti Irani Durg Visit: छत्तीसगढ़ में गुरुवार को चढ़ेगा सियासी पारा, प्रियंका गांधी और स्मृति ईरानी का दुर्ग दौरा
Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, 21 सितंबर को दुर्ग में महिला समृद्धि सम्मेलन में लेंगी हिस्सा

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की तरफ से चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने महिलाओं से बात की. इन योजनाओं की जमीनी हकीकत को समझा. प्रियंका गांधी राज्य के विकास में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देख काफी खुश हुईं.

Last Updated :Sep 21, 2023, 8:04 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.