ETV Bharat / bharat

PM Modi In ISRO : इसरो में पीएम मोदी ने महिला वैज्ञानिकों की 'महत्वपूर्ण भूमिका' की सराहना की

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 26, 2023, 11:26 AM IST

पीएम मोदी ने आज बेंगलुरू में इसरो कमांड सेंटर पहुंच चंद्रयान 3 से जुड़े तमाम वैज्ञानिकों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने इसरो की महिला वैज्ञानिकों का खासतौर से जिक्र किया. पढ़ें पूरी खबर...

pm modi in bengaluru
पीएम मोदी ने इसरो में महिला वैज्ञानिकों की 'महत्वपूर्ण भूमिका' की सराहना की.

बेंगलुरु : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की महिला वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की. ये वैज्ञानिक 'चंद्रयान -3' परियोजना में शामिल थीं. पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट में उनकी भूमिका की सराहना की. पीएम मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि महिला वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 मिशन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

  • In the success of Chandrayaan-3 lunar mission, our women scientists, the country's Nari Shakti have played a big role. pic.twitter.com/iTD82erd9s

    — PMO India (@PMOIndia) August 26, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

उन्होंने कहा कि इसरो और भारत की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान को गंभीरता से लेने और लोगों के कल्याण के लिए इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा. लोगों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है. ऐतिहासिक चंद्र लैंडिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे देश को नई ऊंचाइयों पर ले गए. पीएम मोदी ने कहा कि आप (इसरो वैज्ञानिक) देश को नई ऊंचाइयों पर ले गए. यह कोई सामान्य उपलब्धि नहीं थी.

  • Interacting with our @isro scientists in Bengaluru. The success of Chandrayaan-3 mission is an extraordinary moment in the history of India's space programme. https://t.co/PHUY3DQuzb

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पीएम मोदी ने इसरो के बेंगलुरु मुख्यालय में अपने संबोधन में कहा कि भारत चंद्रमा पर है... यह मिशन हमारे अंतरिक्ष अनुसंधान और कार्यक्रम की शक्ति को प्रदर्शित करता है. पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों की सराहना के बीच कहा कि हमने अपने राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक (तिरंगा) भी चंद्रमा पर रखा है.

इसरो वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए उन्होंने आगे कहा कि आप हमें वहां ले गए जहां पहले कोई नहीं गया था. यह आज का भारत है. यह एक निर्भय भारत है. यह नए और अभिनव विचारों से भरा भारत है. हमारी सोच बदल गई है. यह एक भारत है जो चंद्रमा के अंधेरे पक्ष से भी दुनिया को उम्मीद की किरण दे रहा है.

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत 21वीं सदी में दुनिया के सामने आने वाली सबसे बड़ी चुनौतियों का समाधान प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि जैसे ही हमारा लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरा, न केवल इसरो में बल्कि पूरे देश और उसके बाहर भी लोग जश्न मनाने लगे. उस पल को कौन कभी भूल सकता है?

(एएनआई)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.