ETV Bharat / bharat

जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी और कांग्रेस के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

author img

By

Published : May 27, 2023, 9:57 AM IST

Updated : May 27, 2023, 11:01 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. भारत के पहले और सबसे लंबे वक्त तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री, नेहरू का 1964 में निधन हो गया था.

पंडित जवाहरलाल नेहरू
प्रतिकात्मक तस्वीर

जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा कि मैं हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर, श्रद्धांजलि देता हूं. इसके अलावा कांग्रेस कमेटी ने भी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 59 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की. यहां राष्ट्रीय राजधानी के शांति वन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की.

  • कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर शांति वन पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/w27U1BEQhC

    — Congress (@INCIndia) May 27, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पढ़ें : NITI Aayog Meeting : नीति आयोग संचालन परिषद की बैठक आज, प्रधानमंत्री करेंगे अध्यक्षता

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ट्वीट कर देश के लिए नेहरू के योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया. 'हिन्द के जवाहर' को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.

  • पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।

    लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया।

    ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/JL4CRjWZEu

    — Mallikarjun Kharge (@kharge) May 27, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पढ़ें : कर्नाटक में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, 24 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

बता दें कि, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जवाहरलाल नेहरू की प्रमुख भूमिका थी. वह 1947 में स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले प्रधान मंत्री भी बने. भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए, नेहरू ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के प्रमुख नेताओं में से थे. नेहरू महात्मा गांधी के भी काफी करीब थे. 27 मई, 1964 को 74 साल की उम्र में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने अंतिम सांस ली थी. वह 1947 से 1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था. बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे. नेहरू की जयंती 14 नवंबर को भारत में हर साल बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.

  • मुझे तोड़ लेना वनमाली।
    उस पथ में देना तुम फेंक॥
    मातृ-भूमि पर शीश चढ़ाने।
    जिस पथ जावें वीर अनेक॥ pic.twitter.com/5bGl4Qo93w

    — Congress (@INCIndia) May 27, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पढ़ें : एचडी कुमारस्वामी का आरोप, गिफ्ट कूपन बांटकर जीती कांग्रेस, जांच की मांग

(एएनआई)

Last Updated : May 27, 2023, 11:01 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.