ETV Bharat / bharat

समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना हमेशा तैयार : नौसेना प्रमुख

author img

By

Published : Aug 19, 2021, 11:09 PM IST

एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा नौसेना नियमित रूप से समुद्री क्षेत्रों में सक्रिय बनी हुई है और अभ्यास कर रही है.करमबीर ने कहा हमने दक्षिण चीन सागर के अलावा प्रशांत महासागर में भी अभ्यास किया है.

एडमिरल करमबीर
एडमिरल करमबीर

हैदराबाद : नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना ने देश के समुद्री हितों की रक्षा के उद्देश्य से अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है.नौसेनाध्यक्ष ने हैदराबाद सेलिंग वीक के 35वें संस्करण के समापन समारोह में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, हमारी नौसेना ने भारत के समुद्री हितों की रक्षा के उद्देश्य से दूर-दूर तक अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है.

एडमिरल ने कहा कि नौसेना नियमित रूप से समुद्री क्षेत्रों में सक्रिय बनी हुई है और अभ्यास कर रही है उन्होंने कहा, हमने दक्षिण चीन सागर के अलावा प्रशांत महासागर में भी अभ्यास किया है और जैसा कि आज हम जानते हैं हमारे पास यूनाइटेड किंगडम में एक जहाज है.

इसे भी पढ़ें-राजनाथ सिंह बोले- भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियां हो रही हैं जटिल

एडमिरल सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में देश आने वाले कच्चे तेल के जहाजों की सुरक्षा कर रहे हैं, क्योंकि देश का अधिकांश तेल और गैस खाड़ी क्षेत्र से ही आता है.

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाजों को अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए तैनात किया गया है.

उन्होंने कहा, हम अदन की खाड़ी में अपने जहाजों की रक्षा समुद्री डकैती रोधी अभियान के हिस्से के रूप में कर रहे हैं और हमारे पास मलक्का जलडमरूमध्य में जहाज हैं.

(पीटीआई-भाषा)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.