ETV Bharat / bharat

Rudrabhishek in Indore: कमल नाथ ने इंदौर में किया भोलेनाथ का अभिषेक, मंच पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की

author img

By

Published : Jul 30, 2023, 12:39 PM IST

Updated : Jul 30, 2023, 12:47 PM IST

kamal nath rudrabhishek bholenath
पूर्व सीएम कमल नाथ ने किया भोलेनाथ का अभिषेक

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे. बाणगंगा स्थित बाणेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया. इस मौके पर NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार सहित कई पूर्व मंत्री शामिल हुए.

कमल नाथ ने किया भोलेनाथ का अभिषेक

इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह इंदौर में महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम में एक साथ शामिल हुए. दरअसल, इंदौर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला द्वारा श्रावण माह में विभिन्न भागों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस क्रम में पहली बार खुद कमलनाथ और दिग्विजय सिंह स्थानीय बाणेश्वरी कुंड में आयोजित होकर रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए. उसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कन्हैया कुमार भी आए. लेकिन इसी दौरान जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो धक्का-मुक्की का भी सामना करना पड़ा.

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक किया।

    "ॐ नमः शिवाय" pic.twitter.com/Spim8teO3S

    — MP Congress (@INCMP) July 30, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इंदौर में रुद्राभिषेक का आयोजन: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के द्वारा विधानसभा 1 में रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित जेएनयू के छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार जोकि अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं. वह भी कमलनाथ के साथ रुद्राअभिषेक के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. सबसे पहले कार्यक्रम स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कन्हैया कुमार के साथ पहुंचे और कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान भगवान भोलेनाथ से देश और प्रदेश की समृद्धि के लिए कामना की. इसके बाद तीनों नेता एक ही कार में सवार होकर अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए निकल गए. वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ''प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे, महिलाओं और नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रहे, यही मेरी भगवान से प्रार्थना है." इंदौर में अमित शाह के दौर को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी.

Also Read

कांग्रेस के मंच पर हुई धक्का-मुक्की: कार्यक्रम स्थल पर जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कन्हैया कुमार के साथ पहुंचे तो वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही धक्का-मुक्की हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंच पर चढ़ते ही कई कांग्रेसी नेता भी मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगे. लेकिन इसी दौरान वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की कर दी. उन्हें मंच से नीचे उतार दिया. इस दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने विरोध भी दर्ज करवाया.

Last Updated :Jul 30, 2023, 12:47 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.