ETV Bharat / bharat

होयसला मंदिर विश्व विरासत सूची के लिए नामांकन के तौर पर शामिल

author img

By

Published : Feb 1, 2022, 6:52 AM IST

कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसला मंदिरों (Karnataka's Hoysala temples ) को वर्ष 2022-2023 के विश्व विरासत सूची के लिए भारत के नामांकन के तौर पर शामिल किया गया है.

Karnataka's Hoysala temples included as India's nomination for World Heritage List
कर्नाटक के होयसला मंदिर विश्व विरासत सूची के लिए भारत के नामांकन के तौर पर शामिल

नई दिल्ली: कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसला मंदिरों को वर्ष 2022-2023 के विश्व विरासत सूची के लिए भारत के नामांकन के तौर पर शामिल किया गया है. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी.

होयसला के पवित्र स्मारक 15 अप्रैल, 2014 से यूनेस्को की संभावित सूची में हैं और देश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की गवाही देते हैं. यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी शर्मा ने सोमवार को औपचारिक रूप से होयसला मंदिरों का नामांकन यूनेस्को के विश्व धरोहर निदेशक लजारे एलौंडौ को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें-राष्ट्रपति भवन में आज भी खड़ा है भारतीय इतिहास का साक्षी जयपुर स्तंभ

डोजियर जमा करने के बाद तकनीकी जांच की जाएगी.
(पीटीआई-भाषा)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.