ETV Bharat / bharat

भारत, मालदीव व श्रीलंका ने समुद्री अभ्यास किया

author img

By

Published : Nov 29, 2021, 4:08 AM IST

भारत, मालदीव और श्रीलंका ने हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए दो दिवसीय समुद्री अभियान रविवार को पूरा किया. इसमें तीनों देशों की नौसेनाओं के पोत और विमानों ने हिस्सा लिया.

Ships of the Indian Navy in the Indian Ocean Region
हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाज

नई दिल्ली : भारत, मालदीव और श्रीलंका ने हिंद महासागर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय व्यापार सुरक्षा सहित इसे सुरक्षित रखने के लिए आयोजित दो दिवसीय समुद्री अभियान का रविवार को समापन किया अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

भारतीय नौसेना ने कहा कि तीनों देशों की नौसेनाओं के पोत और विमानों ने पहले 'कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) फोकस्ड ऑपरेशन' में भाग लिया.

ये भी पढ़ें - भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत, अब शामिल होगी INS वेला

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि 'सीएससी फोकस्ड ऑपरेशन' का उद्देश्य हिंद महासागर के महत्वपूर्ण हिस्से को वाणिज्यिक समुद्री आवाजाही, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैध समुद्री गतिविधियों के संचालन के लिए सुरक्षित रखना है.

(पीटीआई-भाषा)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.