ETV Bharat / bharat

डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली 50 दिन की पैरोल, 9वीं बार जेल से बाहर आयेगा बाबा

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jan 19, 2024, 3:41 PM IST

Updated : Jan 19, 2024, 5:17 PM IST

Parole to Ram Rahim: सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और यौन शोषण सहित हत्या के केस में सजा काट रहे राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है. राम रहीम 50 दिन के लिए जेल से बाहर आयेगा.

Parole to Ram Rahim
Parole to Ram Rahim

रोहतक: साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में सजायाफ्ता सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आयेगा. रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को 50 दिन की पैरोल मिल गई है. सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद वो कभी भी जेल से बाहर आ सकता है.

इससे पहले गुरमीत राम रहीम 8 बार पैरोल या फरलो लेकर जेल से बाहर आ चुका है. इस दौरान वो उत्तर प्रदेश के बरनावा स्थित आश्रम में रहेगा. गुरमीत राम रहीम ज्यादातर बरनावा स्थित आश्रम में ही रहता है. हरियाणा पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी के बागपत स्थित इस आश्रम में छोड़कर आती है. गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं.

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में सजा काट रहा है. उसे 8 अगस्त 2017 को रोहतक की सुनारिया जेल में भेजा गया था. एक बार फिर पैरोल मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम 6 सालों के दौरान 9वीं बार जेल से बाहर आयेगा. जेल नियमों के अनुसार सही व्यवहार करने वाले कैदी को साल में 70 दिन की पैरोल और 7 हफ्तों की फरलो मिल सकती है. सवाल उठने पर जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला की दलील रही है कि उन्हें जेल नियमों के तहत फरलो या पैरोल दी जा रही है. राम रहीम 2024 में पहली बार जेल से बाहर आयेगा.

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल:

  1. 24 अक्टूबर 2020: राम रहीम को पहली बार अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल मिली.
  2. 21 मई 2021: मां से मिलने के लिए दूसरी बार 12 घंटे की पैरोल दी गई.
  3. 7 फरवरी 2022: परिवार से मिलने के लिए डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली.
  4. जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली. यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया.
  5. 14 अक्टूबर 2022: राम रहीम को 40 दिन की लिए पैरोल दी गई. वो बागपत आश्रम में रहा और इस दौरान म्यूजिक वीडियो भी जारी किए.
  6. 21 जनवरी 2023: छठीं बार 40 दिन की पैरोल मिली. वो शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के जेल से बाहर आया.
  7. 20 जुलाई 2023: सातवीं बार 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया.
  8. 21 नवंबर 2023: राम रहीम को 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया.

ये भी पढ़ें- सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम जेल से बाहर आया, 21 दिन की मिली है फरलो

ये भी पढ़ें- राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म: कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी से रोहतक की सुनारिया जेल लाया गया

ये भी पढ़ें- राम रहीम को फरलो मिलने का अंशुल छत्रपति ने किया विरोध, बोले- ये न्याय व्यवस्था से खिलवाड़

Last Updated : Jan 19, 2024, 5:17 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.