ETV Bharat / bharat

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 32 करोड़ का सोना, 2 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

author img

By

Published : Nov 13, 2022, 5:19 PM IST

Updated : Nov 13, 2022, 6:03 PM IST

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने रविवार को 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलो सोना जब्त किया और सात यात्रियों को दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया. मुंबई एयरपोर्ट पर 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलो सोना जब्त किया गया.

32 करोड़ का सोना
32 करोड़ का सोना

मुंबई (महाराष्ट्र): मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने अलग-अलग अभियानों में 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जो विभाग द्वारा एक दिन में हवाई अड्डे पर जब्त इस बहुमूल्य धातु की सर्वाधिक मात्रा है. यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी. अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सोना जब्त किये जाने के साथ कम से कम सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.

  • #WATCH | 61 kg gold valued at Rs 32 crore seized at Mumbai airport. 7 accused including 5 male & 2 female passengers were arrested. The gold bars were concealed on their body in a specially designed belt, having multiple pockets, wrapped around their torso: Mumbai Airport Customs pic.twitter.com/TrGP9Rvx8I

    — ANI (@ANI) November 13, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

उन्होंने दावा किया कि मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क द्वारा एक दिन में जब्त सोना की यह सर्वाधिक मात्रा है.अधिकारी ने कहा कि पहले अभियान में, तंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों के पास एक किग्रा सोना जब्त किया गया, जिसे विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में छुपाया गया था.

पढ़ें: कोस्ट गार्ड ने चालक दल के 11 सदस्यों के साथ श्रीलंका की दो नाव पकड़ीं

उन्होंने बताया कि उनके पास से 53 किग्रा संयुक्त अरब अमीरात निर्मित सोने की छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 28.17 करोड़ रुपये है. इसी तरह, सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का 8 किग्रा सोना जब्त किया. उन्होंने बताया कि तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

(पीटीआई-भाषा)

Last Updated : Nov 13, 2022, 6:03 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.