ETV Bharat / bharat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड स्थापना दिवस के कार्यक्रम में की शिरकत, 23 सालों में पहली बार कोई प्रेसिडेंट ले रहे भाग

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Nov 8, 2023, 5:55 PM IST

Updated : Nov 10, 2023, 11:41 AM IST

President Droupadi Murmu attends Uttarakhand Foundation Day Program 2023 इतिहास में पहली बार कोई राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुईं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी, देहरादून में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

President
President

देहरादून: नौ नवंबर 2023 को उत्तराखंड अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है. इन 23 सालों में पहली बार होगा, जब कोई राष्ट्रपति उत्तराखंड स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजधानी देहरादून की पुलिस लाइन में आयोजित 23वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान राष्ट्रपति के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल रि. ले. जनरल गुरमीत सिंह शामिल रहे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. पहले दिन 7 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से सीधे उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर पहुंची थीं. यहां उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पंतनगर के 35वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया था.
पढ़ें- HNB Garhwal University Convocation में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 44 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजा

इसके बाद अगले दिन यानी 8 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए. बदरीनाथ धाम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में स्थित हेमवती नंदन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया.
पढ़ें-उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, देहरादून के लोग रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें

हेमवती नंदन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ नवंबर को राजधानी देहरादून स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. वहीं आज राष्ट्रपति देहरादून में आयोजित होने वाले 23वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. द्रौपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति हैं, जो उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शिरकत कर रही हैं. 23 सालों के इतिहास में अभीतक किसी भी राष्ट्रपति ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के कार्यक्रम में शिरकत नहीं की है.
पढ़ें-उत्तराखंड स्थापना दिवस: नेताओं ने सत्ता के लिए बनाए और बिगाड़े समीकरण, राजनीतिक लाभ के आगे पीछे छूटा विकास!

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर राजधानी देहरादून में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम को लेकर देहरादून में रूट भी डायवर्ट किए गए हैं.

Last Updated :Nov 10, 2023, 11:41 AM IST

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.