ETV Bharat / bharat

जयशंकर ने श्रीलंका के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की, मछुआरों का मुद्दा उठाया

author img

By

Published : Feb 7, 2022, 4:46 PM IST

Foreign Minister of India Sri Lanka
भारत श्रीलंका के विदेश मंत्री

श्रीलंका के विदेश मंत्री जी.एल. पेइरिस भारत यात्रा पर हैं. सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके बीच वार्ता हुई. जयशंकर ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी.

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) ने सोमवार को अपने श्रीलंकाई समकक्ष जी.एल. पेइरिस के साथ व्यापक वार्ता की, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के लगभग सभी आयाम शामिल किए गए. भारतीय मछुआरों का भी मुद्दा उठाया गया है.

श्रीलंका को भारत द्वारा 50 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता दिए जाने के कुछ दिनों बाद यह वार्ता हुई है. पेइरिस तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर रविवार को दिल्ली पहुंचे थे.

  • Delhi | External Affairs Minister S Jaishankar held a meeting with Sri Lankan Foreign Minister

    "Exchanged views on fishermen issue & agreed that bilateral mechanisms should meet early. Recognized the importance of greater tourism for economic recovery," EAM tweets pic.twitter.com/Xl54eqGlUZ

    — ANI (@ANI) February 7, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

जयशंकर ने ट्वीट किया, 'श्रीलंका के विदेश मंत्री जी. एल. पेइरिस का स्वागत कर बहुत खुश हूं, आज सुबह होने वाली हमारी वार्ता को लेकर उत्सुक हूं.'

भारत ने पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने में मदद करने के लिए बुधवार को श्रीलंका को ऋण सहायता दी थी. श्रीलंका विदेशी मुद्रा की घोर कमी और ऊर्जा संकट से जूझ रहा है.

पढ़ें- भारत ने श्रीलंका को 90 करोड़ डॉलर से अधिक की वित्तीय सहायता दी

(पीटीआई-भाषा)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.