ETV Bharat / bharat

पटना में दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा-'डरो नहीं संघर्ष करो, बीजेपी को गद्दी से हटाना लक्ष्य'

author img

By

Published : Nov 13, 2022, 10:49 PM IST

पटना में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
पटना में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह रविवार काे पटना के सदाकत आश्रम में (Congress leader Digvijay Singh in Patna) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करो और मरो का नारा दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब डरने की जरूरत नहीं है. कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष करें, भाजपा सरकार को उखाड़ देंगे.

पटना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह रविवार काे पटना पहुंचे. सदाकत आश्रम में (Digvijay Singh addressed workers at Sadakat Ashram) उन्होंने कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब डरने की जरूरत नहीं है. बिना डरे कांग्रेस के कार्यकर्ता संघर्ष करें. निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार को उखाड़ देंगे. बिहार में 'भारत जोड़ो यात्रा' (bharat jodo yatra in Bihar) शुरू होने वाली है. इसी की रणनीति बनाने को लेकर दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश पटना पहुंचे हैं.

इसे भी पढ़ेंः हो गया तय.. बिना राहुल गांधी के बिहार में होगी भारत जोड़ो यात्रा, एक दिन के लिए खड़गे रहेंगे मौजूद

कार्यकर्ताओं से किया आह्वानः दिग्विजय सिंह ने जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो, नफरत तोड़ो भारत जोड़ो का नारा दिया. कार्यकर्ता भी दिग्विजय सिंह के साथ उत्साहित होकर यह नारा लगाते नजर आए. उन्होंने कार्यकर्ता और नेताओं को संबोधित करते हुए साफ-साफ कहा कि बिहार के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा होगी. बिहार के कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि बड़ी से बड़ी संख्या में इसमें भाग लें. उन्होंने कहा कि बिहार की धरती संस्कार की धरती रही है और बिहार में जो हमारे कार्यकर्ता हैं कभी भी डरने वाले नहीं हैं. संघर्ष करने वाले हैं.

इसे भी पढ़ेंः पटना में दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश, बिहार में 'भारत जोड़ो यात्रा' की रणनीति पर करेंगे चर्चा

डरपोक है भारतीय जनता पार्टीः कांग्रेस नेता कहा कि भारतीय जनता पार्टी डरपोक है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को किसान बिल वापस लेना पड़ा. कई मोर्चे पर भारतीय जनता पार्टी को हमने सबक सिखाने का काम किया है. आगे भी मजबूती के साथ भाजपा को भगाने का जो हमारा ध्यान है उसको आगे बढ़ाते रहिए. कहीं भी डरना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि यह अंतिम समय है. इस बार अगर कुछ नहीं कीजिएगा तो फिर कुछ होने वाला नहीं है. इसलिए बिना डरे आगे बढ़ते रहिए और करो और मरो के नारा को ध्यान में रखकर काम करते रहिए.

'बिहार के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा होगी. बिहार के कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि बड़ी से बड़ी संख्या में इसमें भाग लें. बिहार की धरती संस्कार की धरती रही है और बिहार में जो हमारे कार्यकर्ता हैं कभी भी डरने वाले नहीं हैं. संघर्ष करने वाले हैं' -दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.