ETV Bharat / bharat

Udit Raj on President Murmu : कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

author img

By

Published : Oct 6, 2022, 9:11 AM IST

Updated : Oct 6, 2022, 12:01 PM IST

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि किसी भी देश को ऐसा राष्ट्रपति नहीं मिलना चाहिए. उन्होंने ऐसा क्यों कहा, जानने के लिए पढ़ें पूरी स्टोरी. Udit Raj on President Murmu. congress insults president.

congress leader Udit raj
कांग्रेस नेता उदित राज

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता उदित राज ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे लेकर विवाद हो सकता है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक टिप्पणी की है. उदित राज ने एक ट्वीट किया है, इसमें उन्होंने लिखा है कि किसी भी देश को द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति नहीं मिलना चाहिए. Udit Raj on President Murmu.

  • द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है । कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।

    — Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) October 5, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

उन्होंने अपने ट्ववीट में लिखा है कि राष्ट्रपति ने 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं, ऐसा बयान देकर सही नहीं किया. congress insults president. भारतीय जनता पार्टी ने इस पर घोर आपत्ति दर्ज की है. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि उनकी भाषा स्वीकार्य नहीं है.

  • After Ajoy Kumar called President Draupadi Murmu as evil & then Adhir Ranjan Chaudhary used the term “Rashtrapatni” now Congress stoops to a new low! Udit Raj uses unacceptable language for the 1st woman Adivasi President!

    Does the Congress endorse this insult of Adviasi samaj pic.twitter.com/W0owoqxYHu

    — Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) October 6, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले भी पर इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी करते रहे हैं.

  • Words used for President Murmu by Congress leader Udit Raj worrisome, unfortunate. This isn't the 1st time they've used such words. Congress' Adhir Ranjan Chowdhury did it too. This reflects their anti-tribal mindset: BJP spokesperson Sambit Patra on Udit Raj's tweet pic.twitter.com/pWgi2L7zDA

    — ANI (@ANI) October 6, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाल ही में दो दिन के गुजरात दौरे पर गई थीं. इस दौरान उन्होंने साबरमती आश्रम में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था. इसी दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात में देश का 76 प्रतिशत नमक बनाया जाता है. यह कहा जा सकता है कि सभी देशवासी गुजरात का नमक खाते हैं.

ये भी पढ़ें : 'साड़ी या सलवार नहीं, जींस पहने महिलाएं' : उदित राज

Last Updated : Oct 6, 2022, 12:01 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.