ETV Bharat / bharat

चंद्रयान 3 को लेकर सीएम अशोक गहलोत के मंत्री बोले- चांद पर गए यात्रियों को सलाम करता हूं, हो रहे ट्रोल

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 23, 2023, 7:43 PM IST

Rajasthan Sports Minister Ashok Chandna
खेल मंत्री अशोक चांदना

चंद्रयान 3 मिशन सफल होन के साथ ही पूरे देश में उत्साह का माहौल है. वहीं, चंद्रयान को लेकर सीएम अशोक गहलोत की सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना ने कुछ ऐसा बयान दे दिया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

चंद्रयान 3 को लेकर खेल मंत्री अशोक चांदना ने ये क्या कह दिया ?

जयपुर. चंद्रयान 3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है. इसरो की इस कामयाबी की चर्चा देश-विदेश में बनी हुई है. इस बीच राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत की सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना का एक बयान भी खासा चर्चा में आ गया है. चंद्रयान 3 को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कुछ ऐसा कह गए कि अब वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं.

दरअसल, चंद्रयान 3 को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि हम कामयाब हुए हैं और सेफ लैंडिंग हुई है. जो यात्री गए हैं हमारे, उनको सलाम करता हूं. चांदना के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. मंत्री के इस बयान पर एक यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 'अखबार वाले आजकल इतना छुपाने लग गए, एक भी यात्री का पेपर में नाम नहीं छापा'. वहीं, एक दूसरे यूजर्स ने लिखा है कि 'चंद्रमा पर पहुंचे सभी यात्रियों के स्वागत करते अशोक चांदना जी'.

  • अखबार वाले आजकल इतना छुपाने लग गये 😬😬
    एक भी यात्री का पेपर में नाम नहीं छापा 😔😔 pic.twitter.com/Bwfqe5Dip0

    — Bhera ram (@JATbera1) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पढ़ें : chandrayaan 3 : चंद्रमा पर लैंडिंग का पल अविस्मरणीय, विकसित भारत के शंखनाद का क्षण: प्रधानमंत्री मोदी

पढ़ें : Chandrayaan 3 : भारत ने रचा इतिहास, चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा चंद्रयान-3, देश में जश्न

सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार मंत्री के इस बयान पर कमेंट करते हुए ट्रोल कर रहे हैं. बता दें कि चंद्रयान 3 ने चांद पर सफल लैंडिंग किया है. इस कामयाबी के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.