ETV Bharat / bharat

मोदी सरकार ने देशवासियों के सपनों को किया साकारः सोमाभाई मोदी

author img

By

Published : Aug 6, 2019, 10:25 AM IST

Updated : Aug 6, 2019, 10:50 AM IST

सोमाभाई मोदी

कश्मीर में धारा 370 के प्रावधान हटाए जाने के बाद से देशवासियों में खुशी की लहर है. ईटीवी भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी से खास बातचीत की. जानें इस दौरान धारा 370 पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने क्या कुछ कहा...

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐलान कर दिया. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा भी खत्म हो गया.

जम्मू कश्मीर से धारा 370 के प्रावधानों को हटाए जाने को लेकर सभी ने इसे भाजपा की बड़ी उपलब्धि करार दिया. कश्मीर को लेकर यह ऐतिहासिक ऐलान आने के बाद गुजरात में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए गए. साथ ही पटाखे फोड़ कर सरकार के इस सराहनीय कदम का स्वागत किया.

ईटीवी भारत ने की सोमाभाई मोदी से खास बातचीत, देखें वीडियो....

इस संबंध में ईटीवी भारत ने पीएम मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी से खास बातचीत की और जानना चाहा कि धारा 370 को हटाए जाने को लेकर उनकी क्या प्रतिक्रिया है.

सोमाभाई मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि इससे पहले पूरा देश सदमे में था. सभी चाहते थे कि कश्मीर का भारत में विलय हो जाए.

आज मोदी सरकार ने सभी लोगों के सपनों को साकार किया है.

सोमाभाई ने कहा कि नरेंद्र मोदी पूरी तरह से राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं, वे जो भी करते हैं वह हमेशा देश के कल्याण के लिए ही होता है. जो भी पूरे देश के लिए सही है वे बिना हिचकिचाए करेंगे.

पढ़ेंः आज लोकसभा में पेश होगा जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल

उन्होंने कहा कि अब जिस तरह से हिंदुस्तान के अन्य राज्य हैं ठीक उसी तरह से कश्मीर भी भारत से जुड़ जाएगा.

सोमाभाई मोदी ने आगे कहा कि पहले ऐसी स्थिति थी कि हम लोग कश्मीर में मकान, जमीन नहीं खरीद सकते थे, व्यापार भी नहीं कर सकते थे, हमारे लिए कश्मीर एक अलग देश बन चुका था.

कश्मीर की खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर में बेहद सुंदर झीलें हैं. उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर के हालातों से खुद वहां के स्थानीय लोग परेशान थे. कश्मीर में बिगड़े हालातों का सीधा असर वहां के लोगों के कारोबार पर भी पड़ रहा था. विपक्षियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां लोगों को उकसाने का काम कर रही थी.

वहां सैनिकों पर पथराव किया जाता था, साथ ही आतंकवाद को उकसाने का काम भी किया जाता था. उन्होंने कहा कि अब हम जब भी कश्मीर जाएंगे तो हमें लगेगा कि हम अपने देश में ही किसी अच्छी जगह पर घूमने गए हैं.

Intro:


કાશ્મીર માં કલમ370 હટાવવાના નિર્ણયને આવકારતા વડનગરમાં ઉજવણી કરાઈBody:રાષ્ટ્રમાં માથાના દુખાવા સમાન ગણાતી કાશ્મીરમાં રહેલી 370ની કલમ દૂર કરવા વર્તમાન સરકારે આજે પ્રયાસ કરતા સફળતા મળી છે જેને પગલે હવે આતંકવાદ નક્સલવાદને ડામવામાં પણ સફળતા મળશે ત્યારે ભારતના હૃદય સમાન કાશ્મીરમાં ભારતનો કોઈ પણ નાગરિક મિલકત મત્તા ખરીદ વેચાણ પણ કરી શકશે તેવા આઝાદ કાશ્મીર માટે કાયદાકીય બદલાવ આવ્યો છે ત્યારે વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદી ના માદરે વતન વડનગરમાં ખુશીઓ ભરી ઉજવણી કરવામાં આવી છે જેમાં વડનગરના હાટકેશ્વર મંદિર ખાતે ઊંઝાના ધારાસભ્યો અનવ ભાજપના કાર્યકરો દ્વારા ફટાકડા ફોડી આતશબાજી કરી સરકારના નિર્ણયને અવકારવામાં આવ્યો છે વડનગરની જનતાએ વર્તમાન સરકાર અને ધરતીના પનોતા પુત્ર નરેન્દ્ર મોદી પર ગર્વ અનુભવ્યું છે

વડનગર ખાતે સરકારના નિર્ણય ને આવકારતા નરેન્દ્ર મોદીના ભાઈ સોમાભાઈ મોદી દ્વારા કાશ્મીર એક આઝાદ રાજ્ય તરીકે રાષ્ટ્રના અન્ય રાજ્યોની જેમ હવે ચાલશે અને ત્યાં પર્યટકો અને સ્થાનિકો મુક્ત માહોલ અનુભવશે આતંકવાદ સામે ભારત મજબૂત લડત આપી શકશે તેવો વિશ્વાસ વ્યક્ત કર્યો છેConclusion:


વન ટુ વન : સોમાભાઈ મોદી

રોનક પંચાલ ઈટીવી ભારત મહેસાણા
Last Updated :Aug 6, 2019, 10:50 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.