ETV Bharat / bharat

नौ जनवरी : भारत के लिए बड़ी भूराजनीतिक उपलब्धि का दिन, जानें इतिहास

author img

By

Published : Jan 9, 2020, 4:00 AM IST

जीवन का हर दिन एक नई उपलब्धि या किसी घटना विशेष के नजरिए से अहम होता है. इसी में कुछ घटनाएं ऐतिहासिक हो जाती है. भारत के अलावा वैश्विक इतिहास के मद्देनजर नौ जनवरी का दिन भी कई घटनाओं का साक्षी रहा है. जानें नौ जनवरी का इतिहास

etvbharat
नौ जनवरी का इतिहास

नई दिल्ली : धरती के चरम दक्षिण में स्थित बर्फीले अंटार्कटिक महाद्वीप पर पहला भारतीय अभियान दल नौ जनवरी 1982 को पहुंचा. यह भारत के लिए एक बड़ी भूराजनीतिक उपलब्धि थी.

इस अभियान की शुरुआत 1981 में हुई थी और इस टीम में कुल 21 सदस्य थे, जिसका नेतृत्व डॉक्टर एस जेड कासिम ने किया था. कासिम तब पर्यावरण विभाग के सचिव थे और राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान निदेशक का पद संभाल चुके थे.

इस मिशन का लक्ष्य यहां वैज्ञानिक अनुसंधान करना था. इस दल ने अपनी यात्रा की शुरुआत गोवा से छह दिसंबर, 1981 को की और अंटार्किटक से 21 फरवरी, 1982 को वापस गोवा पहुंच गए.

देश दुनिया के इतिहास में नौ जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

  • 1664 : सूरत में लूटपाट करने के बाद शिवाजी ने शहर छोड़ा.
  • 1792: तुर्की और रूस ने जस्सी समझौते पर हस्ताक्षर किए.
  • 1873: नेपोलियन तृतीय का निधन.
  • 1915 : दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद महात्मा गांधी बम्बई पहुंचे.
  • 1927: पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म .
  • 1934: अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों की धड़कन पर राज करने वाले पार्श्वगायक गायक महेंद्र कपूर का जन्म हुआ.

महेंद्र कपूर की आवाज में गाए गए कुछ सदाबहार नगमों की सूची

  1. 'नील गगन के तले'
  2. 'चलो एक बार फिर से'
  3. 'मेरे देश की धरती'
  4. 'है प्रीत जहां की रीत सदा'
  5. 'अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे'
  • 1963 : देश में स्वर्ण नियंत्रण उपायों की घोषणा की गई.
  • 1972 : इस बात का ऐलान किया गया कि वर्ष 1971 में फीचर फिल्मों के निर्माण के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर रहा. इस अवधि में यहां कुल 433 फीचर फिल्मों का निर्माण हुआ.
  • 1982 : भारत का पहला वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा.
Intro:Body:Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.