ETV Bharat / bharat

22 जुलाई : चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण कर भारत ने रचा था इतिहास

author img

By

Published : Jul 22, 2020, 6:14 AM IST

history of 22 july
22 जुलाई का इतिहास

पिछले साल 22 जुलाई को आज ही के दिन भारत ने चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया था. इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा गया. पढ़ें, देश-दुनिया के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं....

नई दिल्ली : 22 जुलाई, 2019 को चंद्रमा के अनछुए पहलुओं का पता लगाने के लिए चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से रवाना किया गया था. चंद्रयान-2 को ताकतवर और विशाल राकेट जीएसएलवी-मार्क ।।। के जरिए प्रक्षेपित किया गया. इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा गया.

देश-दुनिया के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं:

1731 : स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए.

1918 : भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए.

1969 : सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया.

1981 : भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना शुरू किया.

1988 : अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली.

1999 : अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू.

2001 : शेर बहादुर देउबा नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने.

2001 : समूह-आठ के देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न.

2003 : इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए.

2012 : प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित.

2019 : श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.