ETV Bharat / bharat

चेन्नई : भारतीय तटरक्षक बल ने छह श्रीलंकाई मछुआरों को बचाया

author img

By

Published : Jul 6, 2020, 2:05 AM IST

Six Lankan fishermen stranded off
छह श्रीलंकाई मछुआरों को बचाया

भारतीय तटरक्षक बलों ने रविवार को छह श्रीलंकाई मछुआरों को समुद्र से सुरक्षित बचा लिया, जो खराब मौसम के कारण चार दिनों से चेन्नई के पास समुद्र में फंसे हुए थे. देखें वीडियो...

चेन्नई : भारतीय तटरक्षक बलों ने छह श्रीलंकाई मछुआरों को समुद्र से सुरक्षित बचा लिया, जो खराब मौसम के कारण चार दिनों से चेन्नई के पास समुद्र में फंसे हुए थे.

छह श्रीलंकाई मछुआरों को बचाया

भारतीय तटरक्षक बल के नौवहन बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) चेन्नई ने आज सुबह खराब मौसम के बीच सफलतापूर्वक बचाव अभियान को अंजाम दिया और मर्चेंट पोत एमवी वाईएम सुमित ने चुनौतीपूर्ण बचाव कार्य किया.

तटरक्षक बल की ओर से जारी यहां बयान में कहा गया है कि यह जहाज विशाखापत्तनम जा रहा था, इसी दौरान चेन्नई से 170 समुद्री मील दूर देखा गया कि मछली पकड़ने वाली एक नौका डूबी हुयी है और उसके ऊपर छह लोग बैठे हुए हैं.

इस पोत ने यह जानकारी एमआरसीसी मुंबई को भेजी, जिसने यहां इसकी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें- खालिस्तान मुद्दा : भारत ने रूस के पोर्टल 'रेफरेंडम 2020' को किया ब्लॉक

एमआरसीसी ने पोत के साथ समन्वय स्थापित कर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया. सभी छह लोगों की पहचान श्रीलंका के त्रिंकोमाली के निवासियों के रूप में की गयी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.