सोनिया गांधी को ईडी का समन: कांग्रेस करेगी ईडी दफ्तर का घेराव

By

Published : Jul 21, 2022, 12:51 AM IST

thumbnail

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी का समन जारी होने का कांग्रेस विरोध करेगी. कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता रायपुर में ईडी दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे. कांग्रेस ने ऐलान किया है कि इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता छत्तीसगढ़ के कोने कोने से आएंगे और विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएंगे. ईडी दफ्तर के घेराव में शामिल होने के लिये कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में राजधानी पहुंचेंगे. इसमें ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पार्षद, पंचायत पदाधिकारी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत, नगर पालिका के पंचायतों के निर्वाचित पदाधिकारी सभी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसकी जानकारी कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि "ईडी भाजपा की एजेंट की तरह काम कर रही है. ईडी की भूमिका मोदी सरकार में भाजपा के प्रचार-प्रचार तंत्र के अलावा कुछ नहीं है.कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, मोदी सरकार से सवाल पूछते हैं. जो जनता से जुड़े एवं देश के भविष्य से संबंधित होता है. कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सवाल का जवाब देने से बचने के लिए मोदी सरकार ईडी का नोटिस भेजती है"

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.