ETV Bharat / state

उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू

author img

By

Published : Nov 18, 2022, 9:34 AM IST

उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. राजधानी रायपुर में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है. दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी भी महसूस की जा रही है. शुक्रवार की सुबह राजधानी में हल्के बादल छाए हुए हैं और हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही है.

रायपुर मौसम केंद्र
रायपुर मौसम केंद्र

रायपुर: उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 11.9 डिग्री दर्ज किया गया है. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री रायपुर के माना में दर्ज किया गया. जोकि जगदलपुर की तुलना में लगभग 4 डिग्री अधिक है. ठंड की शुरुआत होते ही राजधानी रायपुर के लोग गर्म और ऊनी कपड़ों में नजर आने लगे हैं. राजधानी रायपुर में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है. दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी भी महसूस की जा रही है. शुक्रवार की सुबह राजधानी में हल्के बादल छाए हुए हैं और हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही है.

यह भी पढ़ें: गोगांव रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य अधूरा

छत्तीसगढ़ का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि "प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं का आगमन हो रहा है. जिसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड बने रहने की संभावना है. 1 सप्ताह के भीतर प्रदेश में ठंड के बढ़ने के आसार हैं."


प्रदेश के शहरों का तापमान: गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री, रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री दर्ज किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.