ETV Bharat / state

73rd Republic Day Celebration : गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने पुलिस पदक, सराहनीय सेवा पदक और वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित

author img

By

Published : Jan 26, 2022, 4:00 PM IST

republic day
गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने पुलिस पदक, सराहनीय सेवा पदक और वीरता पुरस्कार से लोगों को सम्मानित किया. इनमें पुलिस अधिकारी, लेखक और बच्चे शामिल थे.

रायपुर: रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पुलिस पदक, सराहनीय सेवा पदक और 2 बहादुर बच्चों को वीरता पदक से सम्मानित किया. पदक मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी और वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 73rd Republic Day Celebration : बीजापुर के जारगोया में झंडोत्तोलन कर लौट रहे शिक्षक की मौत

पुलिस पदक से सम्मानित अधिकारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश लकड़ा, निरीक्षक संजय पोटाम, निरीक्षक लक्ष्मण केंवट, निरीक्षक ओंकार सिंह दीवान, प्रधान आरक्षक बीजाराम तामो, निरीक्षक उमाशंकर राठौर, प्रधान आरक्षक चेतन लाल बेलेन्द्र, प्रधान आरक्षक मानिक लाल कोरेटी, निरीक्षक मोहन लाल निषाद, निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज , सहायक प्लाटून कमांडर कमलेश कुमार रात्रे, आरक्षक सोमारू राम यादव, निरीक्षक आशीष सिंह राजपूत, कंपनी कमांडर इन्द्र कुमार शिवानी, निरीक्षक विन्टन कुमार साहू, निरीक्षक अश्वनी राठौर, उपनिरीक्षक जीतेन्द्र कुमार डहरिया, उप निरीक्षक दिनेश पुरेना, उपनिरीक्षक विरासत कुजूर, शहीद मुरली ताती सहायक उप निरीक्षक की पत्नी मैनू ताती को पदक से अलंकृत किया गया.

सराहनीय सेवा पदक से राज्यपाल ने किया सम्मानित
उप पुलिस अधीक्षक यदुराम तिर्की, उप पुलिस अधीक्षक मनीष परमानंद, सहायक सेनानी श्रीराम वर्मा, उप निरीक्षक डिलेश्वर प्रसाद साहू, उप निरीक्षक अवधेश कुमार चौहान, सहायक उप निरीक्षख प्रेमसाय भगत, प्रधान आरक्षक दृगपाल प्रसाद तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रहलाद सिंह गागड़ा, प्रधान मदन मोहन पटेल, प्रधान आरक्षक अवकाश राम नरेटी को सम्मानित किया गया.

आपदा राहत और बचाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले
मुख्य अनुदेशक सुरेश प्रसाद गौतम, सब इंस्पेक्टर मोती लाल साहू, कंपनी हवलदा मेजर भोगेन्द्र गोग, हवलदार जोधन लाल साहू, हवलदार रेणु लोखण्डे, सुरेन्द्र कुमार देवांगन सैनिक को ‘गृह रक्षक नागरिक सुरक्षा पदक‘ से राज्यपाल अनुसुइया उइके ने सम्मानित सम्मानित किया.

यह भी पढ़ें: 73rd republic day celebration : बलरामपुर में मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजन का सम्मान

प्रशिक्षण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले
उप निरीक्षक क्षीरोद्र कुमार साहू, निरीक्षक गंगा धुर्वे, प्रधान आरक्षक कन्हैया लाल यादव, प्रधान आरक्षक गंगा प्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक कन्हैया लाल यादव,सूबेदार जीत कुमार देवांगन, उप निरीक्षक कमलेश कुमार सोनबोईर (अ) को ‘यूनियन होम मिनिस्टर मेडल‘ से अलंकृत किया. अनुकरणीय सेवाओं के लिए लेखराम धुरंधर प्रहरी, संतराम पुरेना प्रहरी को ‘सराहनीय सुधार सेवा पदक‘ से अलंकृत किया गया.

राज्यपाल ने बहादुर बच्चों को किया सम्मानित
बहादुरीपूर्ण कार्य करने के लिए मास्टर अमन ज्योति जाहिरे (कोरबा), मास्टर सौर्य प्रताप चंद्राकर (धमतरी) को 15 हजार रुपए, प्रशंसा पत्र और वीरता पदक से सम्मानित किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.