Chhattisgarh Weather Today छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, सारंगढ़ में 37.8 डिग्री तापमान
Published: Mar 13, 2023, 9:33 AM


Chhattisgarh Weather Today छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, सारंगढ़ में 37.8 डिग्री तापमान
Published: Mar 13, 2023, 9:33 AM
Weather in Raipur पिछले सप्ताह चार पांच दिनों तक बदली बारिश के बाद छत्तीसगढ़ का मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है. अब धीरे-धीरे प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि होने लगी है. अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है. Weather today in raipur
रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब गर्मी अपना असर दिखाने लगी है. सुबह 9 बजे के बाद से ही गर्मी महसूस हो रही है. मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि "पिछले सप्ताह लगभग 5 दिनों तक बदली बारिश के बाद अब प्रदेश का मौसम साफ हो गया है. सोमवार को प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर से बदलकर उत्तर पश्चिम से आने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहने के साथ ही अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बने रह सकता है. सोमवार को रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रह सकता है. रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान सारंगढ़ में 37.8 डिग्री दर्ज किया गया.
RRR wins Oscar : RRR ने रचा इतिहास, सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने जीता ऑस्कर अवार्ड, सोशल मीडिया पर मची धूम
छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 21 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 20 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री. दुर्ग अधिकतम तापमान 35.8 न्यूनतम तापमान 17 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री दर्ज किया गया.
Chhattisgarh Vegetable Price today: रायपुर में आज सब्जी और फलों के दाम
