ETV Bharat / state

कवर्धा: इंदिरा गांधी की जयंती पर महिलाओं का किया गया सम्मान

author img

By

Published : Nov 19, 2019, 10:36 PM IST

Updated : Nov 19, 2019, 11:54 PM IST

यूथ कांग्रेस ने किया इंदिरा गांधी की जयंती पर महिलाओं के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर यूथ कांग्रेस ने महिलाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस दौरान पंडरिया विधायक ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही महिलाओं का सम्मान किया.

कवर्धा: जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को यूथ कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस दौरान पंडरिया विधायक ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही महिलाओं को श्रीफल, शॉल और साड़ी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.

इंदिरा गांधी की जयंती पर महिलाओं का किया गया सम्मान

इंदिरा गांधी की जयंती पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कवर्धा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक अच्छी पहल करते हुए शहर के असहाय और गरीब महिलाओं को श्रीफल, शॉल, साड़ी, स्मृति चिन्ह और मिठाई भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.

पढ़े: धमतरी: बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष को लेकर सियासत तेज, 20 नवंबर को होगा चुनाव

विधायक ने यूथ कांग्रेस की ओर से किए गए इस कार्यक्रम की सराहना की.

Intro:कवर्धा जिला कांग्रेस कार्यालय में आज यूथ कांग्रेश ने इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया ।इस दौरान पंडरिया विधायक ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया, और महिलाओं को श्रीफल व साल,साडी भेट कर सम्मान किया गया।


Body:इंदिरा गांधी की जयंती पर कई विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ लेकिन कवर्धा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा एक अच्छी पहल करते हुए , शहर के ऐसी महिलाओं को सम्मान किया गया जो असहाय व गरीब है। और ऐसी महिलाओं को चिन्हांकित कर श्रीफल, साल, साड़ी, स्मृति चिन्ह,व मिठाई भेंट कर सम्मान किया गया। जिससे इन महिलाओं के चेहरे में मुस्कुराहट देखने को मिली। वहीं विधायक ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, देश की नारी शक्ति की पहचान बनाने वाली इंदिरा गांधी के जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं युथ कांग्रेस द्वारा इस कार्यक्रम आयोजन का सराहना भी किया।



Conclusion:बाईट-01 सावित्री साहू, महिला
बाईट 02 ममता चंद्राकर ,विधायक पंडरिया
बाईट03 मोहित महेश्वरी, यूथ कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कवर्धा
Last Updated :Nov 19, 2019, 11:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.