ETV Bharat / state

दुर्ग: जमजम प्लांट में काम शुरू, सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा पालन

कोरोना लॉकडाउन की वजह से बंद पड़े नंदिनी अहिवारा के जमजम प्लांट में काम शुरू कर दिया है. इस दौरान आधे मजदूरों को ही बुलाया जा रहा है. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करवाया जा रहा है.

work started at Jamjam plant
जमजम प्लांट में काम शुरू
author img

By

Published : May 1, 2020 at 1:13 PM IST

|

Updated : May 1, 2020 at 1:29 PM IST

Choose ETV Bharat

दुर्ग: कोरोना लॉकडाउन की वजह से बंद पड़े नंदिनी अहिवारा के जमजम प्लांट में प्रोडक्शन और पैकेजिंग का काम शुरू किया गया है. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है.

जमजम प्लांट में काम शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, आधे मजदूरों को ही काम पर बुलाया जा रहा है, साथ ही प्लांट में एहतियातन आसपास के गांव के ही मजदूरों को बुलाया गया है.

इसके अलावा एक मीटर की दूरी पर गोला बनाकर मजदूरों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करवाया जा रहा है, साथ ही मेन गेट पर थर्मल स्कैनिंग के बाद ही मजदूरों को प्लांट में एंट्री दी जा रही है.

वहीं मास्क और सैनिटाइजेशन टनल की व्यवस्था भी प्लांट में की गई है. इस बारे में प्रोसेसिंग प्लांट के मैनेजर राहुल साहू ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर पूरी सावधानी बरती जा रही है, साथ ही प्लांट के अंदर की सारी गतिविधियों की सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी की जा रही है.

Last Updated : May 1, 2020 at 1:29 PM IST