ETV Bharat / state

अरुण साव बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी कार्यकार्ताओं ने मनाई खुशी

author img

By

Published : Aug 10, 2022, 8:39 AM IST

Updated : Aug 10, 2022, 10:23 AM IST

बिलासपुर के सांसद अरुण साव को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर किया.

bjp workers celebrated happiness in durg
बीजेपी कार्यकार्ताओं ने मनाई खुशी

दुर्ग: दुर्ग जिले के आहिवारा विधानसभा क्षेत्र के नंदिनी अहिवारा में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर खुशी जाहिर की गई. विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई.

बीजेपी कार्यकार्ताओं ने मनाई खुशी

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने हमेशा आदिवासियों का किया सम्मान: रमन सिंह

अरुण साव बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष: नटवरलाल ताम्रकार जिला महामंत्री एवं अध्यक्ष नगर पालिका अहिवारा के नेतृत्व में नंदिनी अहिवारा स्थित बस स्टैंड में जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा ने अरुण साव (सांसद, बिलासपुर लोकसभा) को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अहिवारा के पदाधिकारियों द्वारा अहिवारा स्थित बस स्टैंड में आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर आम जनता के बीच खुशी जाहिर की. अरुण साव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई.

बीजेपी के कई नेता मौजूद: बिलासपुर सांसद अरुण साव को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी अहिवारा मंडल द्वारा पटाखा फोड़ कर और मिठाई खिलाकर खुशी मनाया गया. इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री नटवरलाल ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, सतीश साहू महामंत्री संजय पांडे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला मोर्चा पवन कुमार जैन, मंडल उपाध्यक्ष अनुज साहू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Last Updated : Aug 10, 2022, 10:23 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.