ETV Bharat / city

भोपालपटनम नगर पंचायत की अध्यक्ष बनीं रिंकी कोर्राम

author img

By

Published : Jan 5, 2022, 3:51 PM IST

Updated : Jan 5, 2022, 7:45 PM IST

Rinki Korram became the President of Bhopalpatnam Nagar Panchayat
भोपालपटनम नगर पंचायत अध्यक्ष

Bhopalpatnam Nagar Panchayat: भोपालपटनम नगर पंचायत अध्यक्ष पर रिंकी कोर्राम ने बाजी मारी है. जबकि संतोष को उपाध्यक्ष का पद मिला है.

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर में बसे बीजापुर के भोपालपटनम नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर रिंकी कोर्राम निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं. संतोष को उपाध्यक्ष का पद मिला है.हाल ही में भोपालपटनम में चुनाव हुआ था, जिसके तहत छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के 15 पार्षद निर्वाचित हुए थे. वहीं, भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी. जिसके बाद राज्य निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव की तारीख 5 जनवरी मुकर्रर की थी. सभी पार्षदों की सहमति से रिंकी कोर्राम को अध्यक्ष तथा संतोष को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ाया गया. किसी अन्य पार्षदों द्वारा नॉमिनेशन नहीं भरने के कारण रिंकी और संतोष निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए.

यह भी पढ़ेंः Bhopalpatnam Nagar Panchayat: भोपालपटनम नगर पंचायत में आज होगा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर फैसला

भोपालपटनम नगर पंचायत में 15 वार्डों से जीत दर्द करने वाले कांग्रेस के पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया. विधायक विक्रमशाह मंडावी कांग्रेस के पर्यवेक्षक बने. इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस के नेता मौजूद रहे.

इन पार्षदों ने ली शपथ

  • वार्ड न.01 सुकना तलांडी ( कांग्रेस)
  • वार्ड नं 02 अरुण कोरम (कांग्रेस)
  • वार्ड नं 03 सुनीता ऐटटी (कांग्रेस)
  • वार्ड नं 04 रिंकी कोरम ( कांग्रेस )
  • वार्ड नं 05 पार्वती गौतम ( कांग्रेस)
  • वार्ड नं 06 विजय लक्ष्मी वासम ( कांग्रेस)
  • वार्ड नं 07 शेख रज्जाक ( कांग्रेस)
  • वार्ड नं 08 नीरज सोनकर ( कांग्रेस)
  • वार्ड नं 09 विजार खान ( कांग्रेस)
  • वार्ड नं 10 आशा आत्मकुरी ( कांग्रेस)
  • वार्ड नं 11 संतोष बोरे ( कांग्रेस )
  • वार्ड नं 12 डी शशिकला ( कांग्रेस)
  • वार्ड नं 13 सपना (कांग्रेस)
  • वार्ड नं 14 रविन्द्र पेरमल ( कांग्रेस)
  • वार्ड नं 15 अरुण वासम (कांग्रेस)
Last Updated :Jan 5, 2022, 7:45 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.