ETV Bharat / bharat

Mission Chandrayaan 3 : चंद्रयान-3 प्रक्षेपण पर ज्योतिष ने दिए शुभ संकेत

author img

By

Published : Jul 13, 2023, 9:34 PM IST

Updated : Jul 14, 2023, 6:11 AM IST

Mission Chandrayaan 3 चंद्रयान-3 प्रक्षेपण पर ज्योतिष ने शुभ संकेत दिए है. इसे 14 जुलाई को लांच किया जाएगा. रायपुर के ज्योतिष पंडित प्रिया शरण त्रिपाठी ने इसे 100 फीसद सफल होने का दावा किया है.

Mission Chandrayaan 3
चंद्रयान-3 प्रक्षेपण पर ज्योतिष ने दिए शुभ संकेत

पंडित प्रिया शरण त्रिपाठी

रायपुर: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी कि इसरो ने चंद्रयान-3 के लॉचिंग डेट की घोषणा कर दी है. यह 14 जुलाई दोपहर 2:35 बजे का समय तय किया गया है. चंद्रयान 3 मिशन को लेकर इसरो 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने का प्रयास करेगा. चंद्रयान-3 प्रक्षेपण को लेकर ज्योतिष की अलग राय है.

ज्योतिष ने दिए शुभ संकेत: इस विषय में ज्योतिष का कहना है कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण सफल होगा. तुला लग्न और मेष के चंद्रमा पर चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया जाएगा. भाग्येश बुध दशम स्थान पर है, जिसने भी चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के लिए यह समय को चुना है उसने भी ज्योतिष के आधार पर अच्छे से कसौटी पर कसा है.ज्योतिष पंडित प्रिया शरण त्रिपाठी ने इस बारे में शुभ संकेत दिए हैं.

चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण का निर्धारित समय 14 जुलाई दोपहर 2:35 पर होने से यह अपने लक्ष्य को 100 फीसद अच्छे से प्राप्त करेगा. तुला, लग्न और लग्न में केतु हो तो यह बताता है कि यह मल्टी टैलेंटेड चंद्रयान है. जो कि भारत के लोगों के लिए हर तरह से फेवरेबल होगा. -पंडित प्रिया शरण त्रिपाठी, ज्योतिष

Sawan Special 2023: भगवान शिव को समर्पित सावन माह, एक्सपर्ट से जानिए सावन और शिव का संबंध
आज से शुरू हुआ नौतपा, जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष और मौसम वैज्ञानिक
Budh Margi 2023: 15 मई को बुध ग्रह मेष राशि में होगा मार्गी, इस राशि के लोग रहें सावधान

पड़ोसी देश हो सकता है नाराज: साथ ही भाग्येश बुध शुभ स्थान चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से भारत की वैश्विक स्थिति काफी अच्छी होगी. अंतरिक्ष पर उसका अधिकार बढ़ेगा. लग्नेश 11 वे स्थान पर होने से एक अच्छी ऊर्जा का स्रोत मिलेगा. इंटरनेट या दूसरे दूरसंचार पर एक अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा. पांचवें स्थान पर शनि के होने से निश्चित तौर पर तकनीकी क्षेत्र में भारत की दक्षता साबित होगी. सातवें स्थान में गुरु चंद्रमा राहु है चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण को लेकर पड़ोसी देश जरूर नाराज हो सकते हैं. चंद्रयान-3 की कामना की सफलता के खिलाफ भगवान से कामना कर सकते हैं, लेकिन करोड़ों भारतीय की दुआओं से चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण सफल होगा.

Last Updated : Jul 14, 2023, 6:11 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.