ETV Bharat / bharat

Chhattisgarh Ramayana Mahotsav: रामायण महोत्सव का दूसरा दिन, हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई शुरुआत

author img

By

Published : Jun 2, 2023, 1:49 PM IST

Updated : Jun 2, 2023, 4:20 PM IST

Chhattisgarh Ramayana festival
छत्तीसगढ़ रामायण महोत्सव

16:15 June 02

Chhattisgarh Ramayana Mahotsav: असम और मध्यप्रदेश से कलाकारों ने अरण्यकांड पर दी जीवंत प्रस्तुति

रायगढ़: पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से आए कलाकार दल ने अरण्यकांड पर जीवंत प्रस्तुति दी. उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने उस दृश्य को दर्शकों के समक्ष जीवंत कर दिया जब दंडकारण्य में राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे. अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव में असम के कलाकारों ने भी प्रस्तुत की है.

13:35 June 02

Chhattisgarh Ramayana mahotsav Second day in raigarh LIVE UPDATE PAGE

छत्तीसगढ़ रामायण महोत्सव का दूसरा दिन

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तीन दिवसीय रामायण महोत्सव चल रहा है. आज रामायण महोत्सव का दूसरा दिन है. कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई. इसके बाद अंतरराज्यीय रामायण मंडलियों के बीच अरण्य कांड पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन होगा. झारखंड के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है. इसके बाद महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, असम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ की टीम रामायण का मंचन करेगी. शाम को बाबा हंसराज रघुवंशी और लखबीर सिंह लक्खा भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे.

LIVE: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 #Ramayan_Mahotsav_CG

रामायण मंडलियों के बीच होगी प्रतियोगिता: दूसरे दिन समारोह की शुरुआत दोपहर 2 बजे से हुई. दूसरे दिन भी हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ. इसके बाद अंतरराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्य कांड पर आधारित प्रतियोगिता जारी है. इसमें झारखंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, असम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ की टीम हिस्सा ले रही है. शाम को रामायण मंडलियों के बीच होगी प्रतियोगिता के बाद बाबा हंसराज रघुवंशी और लखबीर सिंह लक्खा भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे.

Last Updated :Jun 2, 2023, 4:20 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.