ETV Bharat / state

ग्रुप में खेती करने पर मिलेंगी कई सुविधाओं के साथ 36 लाख का अनुदान

author img

By

Published : Dec 19, 2020, 3:11 PM IST

कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन
कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन

जमुनिया पंचायत के बेदौली गांव में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को बेहतर खेती करने की जानकारी दी गई. किसान चौपाल में किसानों को कृषि अधिनियम 2020 की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही पराली प्रबंधन पर विशेष रूप से फोकस किया गया.

बेतियाः जिले के जमुनिया पंचायत के बेदौली गांव में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया. किसान चौपाल में किसानों को बेहतर खेती करने की जानकारी दी गई. किसान चौपाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुखिया सुनील कुमार गढ़वाल व कृषि समन्वयक श्रीकांत ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. कृषि समन्वयक ने उपस्थित किसानों को कृषि अधिनियम 2020 की विस्तृत जानकारी दी साथ ही पराली प्रबंधन पर विशेष रूप से फोकस करने को कहा.

चौपाल में जैविक खेती पर जोर दिया गया

वहीं जैविक खेती करने, वर्मी कंपोस्ट बनाने और प्रखंड से अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने संबधित महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया. चौपाल के माध्यम से उपस्थित किसानों को रासायनिक खाद का कम उपयोग करते हुए जैविक खाद का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की सलाह दी गई. उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक ढंग से ही खेती करने पर अधिक उपज ली जा सकती है. किसानों को खेत की मिट्टी जांच करके ही रासायनिक खाद का उपयोग करना चाहिए. चौपाल में रवि फसल के बेहतर पैदावार हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. साथ ही बताया गया कि एचडी 3086 गेंहू कि बीज की बुआई 15 जनवरी तक की जा सकती है. एचडी 3086 बीच प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन से अनुदानित दर पर मिल रहा हैं.

कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन
कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन

ग्रुप में खेती करने पर किसानों को बेहतर लाभ मिलेंगा

कृषि समन्वयक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि न्यूनतम ग्यारह के समूह बनाकर खेती करने से किसानों के समूह को चालिस लाख का कृषि यंत्र उपलब्ध कराया जाएंगा. जिसमें 36 लाख का अनुदान सरकार समूह को देगी.

कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन
कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन

कार्यक्रम में मुखिया ने उपस्थित किसानों को बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. कृषि समन्वयक ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि गेहूं व आलू की बेहतर खेती करने वाले किसानों को आत्मा कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तर पर 10 हजार, जिला स्तर पर 25 हजार और राज्य स्तर पर 50 हजार रूपयें का पुरष्कार दे कर सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भरा जा रहा है.

कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन
कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन

किसान चौपाल में किसान सलाहकार सूरज कुमार, गुमस्ता संभु महतो, किसान योगेन्द्र यादव, अनिल यादव, राजेन्द्र यादव, विकास कुमार, रविशंकर यादव, भोला यादव आदि शामिल थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.