ETV Bharat / state

भाई की साली संग घूमना पड़ा महंगा, पुलिस ने रातभर थाने में रखा, परिजन ने दोनों की करा दी शादी

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Nov 24, 2023, 10:45 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

Boy And Girl Forced Marriage : भाई की साली के साथ रात में घूमना एक युवक को महंगा पड़ गया. पुलिस गश्ती टीम ने दोनों को पकड़कर सुरक्षा के लिहाज से रातभर थाने में रखा. इसके बाद सुबह दोनों के परिजन को बुलाकर सौंप दिया. इसके बाद लड़की के परिजन ने लड़के वालों पर लोक-लाज का दबाव बनाकर एक दूसरे की शादी करा दी. शादी होते ही लड़का वहां से फरार हो गया. पढ़ें पूरी खबर..

सुपौल: बिहार के सुपौल में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष के परिजन पर दवाब बना कर लड़की की शादी कर दी. शादी के चंद मिनट के बाद ही दूल्हा अपनी नवेली दुल्हन को छोड़ कर फरार हो गया. चट मंगनी पट बियाह की खबर का नगर पंचायत क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, बुधवार की देर रात गश्ती कर रही पुलिस एक 22 वर्षीया लड़की व 24 वर्षीय लड़का को एक-साथ घूमते देखा. शक के आधार पर पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे.

गश्ती टीम ने देर रात लड़का-लड़की को पकड़ा था : पूछताछ के बाद दोनों को थाने में छोड़ कर पुन: गश्ती के लिए निकल गयी. वहीं पुलिस दोनों के परिजन को भी इसकी सूचना दी. दोनों के परिजन गुरुवार की सुबह थाने पहुंचे. जहां पुलिस के सामने ही दोनों के परिजन ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाने लगे. हालांकि पुलिस ने बांड के आधार पर दोनों को थाने से मुक्त कर दिया. लड़की पक्ष को इस बात का बहुत मलाल था कि उसकी बेटी को लड़के की गलती के कारण पूरी रात थाने में बितानी पड़ी.

लड़की पक्ष ने शादी का बनाया दबाव : लड़की पक्ष का कहना था कि अब इसकी सजा लड़का को उससे शादी कर चुकानी होगी. लेकिन लड़का पक्ष इस बात पर तैयार नहीं थे. तब लड़का पक्ष को लड़की पक्ष से कई प्रकार की धमकियां दी जाने लगी. इस भय से लड़का पक्ष लड़की को दुल्हन बनाने के लिए राजी हो गया. लड़का एवं लड़की पक्ष के बीच वाद विवाद में शाम हो गयी. इसके बाद गुरुवार की शाम को ही थाने के सामने शिव मंदिर में दोनों की शादी करवा दी.

शादी के बाद दुल्हन छोड़ फरार हुआ दूल्हा : शादी की रस्म में लड़की पक्ष से कोई कसर नहीं छोड़ा गया. तत्काल वीडियो ग्राफी से लेकर मंगल गीत गाने के लिए महिला पहुंच गयी. वहीं पंडित ने मंत्रोच्चार के साथ शादी की रस्म पूरी की. लड़की व लड़का पक्ष की मौजूदगी में दूल्हा ने दुल्हन के मांग में सिंदूर भर अपना जीवन साथी बना लिया. लेकिन जब लड़की कि विदाई का वक्त आया तो दूल्हा नई नवेली दुल्हन को छोड़ मौके से फरार हो गया.

"दोनों परिवार वालों के सामने कागजी कार्रवाई के उपरांत दोनों को अपने-अपने परिजन को सौंप दिया गया था."- पंकज कुमार, थानाध्यक्ष, निर्मली थाना

ये भी पढ़ें : पहले फोन पर प्यार.. फिर इकरार.. एक साल बाद लड़के का शादी से इनकार, फिर हुआ कुछ ऐसा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.