ETV Bharat / state

Bharat Jodo Yatra from Sitamarhi: अखिलेश सिंह ने कहा- 'राहुल गांधी ने एकता व भाईचारे का दिया संदेश'

author img

By

Published : Feb 4, 2023, 5:16 PM IST

बांका जिले के मंदार पर्वत से कांग्रेस ने बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का आगज (Bharat Jodo Yatra Start in Bihar) किया था. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी शुरुआत की थी. आज शनिवार से तीसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा सीतामढ़ी से शुरू हुई. पढ़िये विस्तार से.

सीतामढ़ी में भारत जोड़ो यात्रा
सीतामढ़ी में भारत जोड़ो यात्रा

सीतामढ़ी में भारत जोड़ो यात्रा

सीतामढ़ी: कांग्रेस की तीसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा आज शनिवार को सीतामढ़ी से शुरू हुई. ठंड और कोहरे के कारण देर से शुरू हुई यात्रा के मौके पर प्रदेश के कई नेता मौजूद रहे. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह सांसद डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बांका से बोधगया तक संचालित भारत जोड़ो यात्रा का सीतामढ़ी के गांधी मैदान ललित आश्रम में जोरदार स्वागत किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण से हुआ. इस दौरान नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारे लगते रहे.

इसे भी पढ़ेंः बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज, पहले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे हुए शामिल

महापुरुषों को किया नमनः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ललित आश्रम स्थित ललित नारायण मिश्रा, शहीद स्मारक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चन्द्र शेखर आजाद, बाबा साहेब डा.भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.यात्रा ललित आश्रम गांधी मैदान से निकल कर मुख्य शहर के गांधी चौक, चंद्रशेखर आजाद चौक, जानकी मंदिर, अंबेडकर चौक होते हुए पुनौरा धाम पहुंची. अजीज नगर भोरहा में डुमरा प्रखंड अध्यक्ष हैदर अंसारी एवं निगम पार्षद युसूफ अंसारी ने पदयात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया. इसके बाद यात्रा बखरी, पमरा होते हुए परसौनी राज दरबार पहुंची. अल्प विश्राम के बाद यात्रा शिवहर के लिए प्रस्थान कर गई.

राहुल ने एकता व भाईचारे का दिया संदेशः गांधी मैदान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की कठिन यात्रा कर और श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राहुल गांधी ने एकता, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया है. बिहार में मंदार पर्वत बांका से बोधगया तक भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में आज यात्रा मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी पहुंची है. हम मां जानकी का आशीर्वाद लेकर शिवहर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं. एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह आदि ने कहा कि इस महायात्रा का लक्ष्य हिन्दुस्तान में कौमी एकता की बुनियाद को मजबूत करना है.

इसे भी पढ़ेंः Bharat Jodo Yatra In Bihar: 5 जनवरी से बिहार में भारत जोड़ो यात्रा, मंदार पर्वत से खड़गे भरेंगे हुंकार

ये रहे मौजूदः मंच संचालन जिला कांग्रेस स्वागत समिति के प्रवक्ता शम्स शाहनवाज ने किया. अतिथियों का स्वागत प्रदेश प्रतिनिधि रकटू प्रसाद ने किया. कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री आफाक आलम, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व मंत्री वीणा शाही, विधायक आनंद शंकर, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, नागेंद्र विकल, ब्रजेश पांडेय, कुमार आशीष, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास, प्रो.रूपम यादव, मधुरेंद्र सिंह, मोहन शर्मा, परवेज अख्तर, राम कृपाल शर्मा, राजेश राठौर, सरवर जहां फातमा, अफाक खान, प्रमोद कुमार नील, रितेश रमण सिंह आदि मौजूद रहे.

"कन्याकुमारी से कश्मीर तक की कठिन यात्रा कर और श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राहुल गांधी ने एकता, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया है"-अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.