ETV Bharat / state

संजय जायसवाल ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों काे सिताबदियारा पहुंचने का दिया न्योता

author img

By

Published : Oct 9, 2022, 11:03 PM IST

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल आज रविवार काे छपरा पहुंचे. पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जेपी जयंती पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सिताब दियारा आने का न्योता दिया.

संजय जायसवाल
संजय जायसवाल

छपरा(सारण): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120 वी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सिताब दियारा पहुंचने का न्योता दिया. इसी बीच बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर सभी को सिताबदियारा चलने के लिए आमंत्रित किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने बताया 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती पर भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह, उत्तरप्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ कई नामचीन नेता सम्मिलित होंगे.

इसे भी पढ़ेंः मिशन 2024 से पहले जेपी हुए प्रसांगिक, नेताओं को आई सिताब दियारा की याद

सिताब दियारा आने का न्योता दिया.
गृह मंत्री 11 अक्टूबर को आएंगे सिताब दियाराः केंद्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 11 अक्टूबर को जेपी की जयंती पर सिताब दियारा आएंगे. इसके लिए व्यापक रूप से तैयारियां की जा रही है. रविवार काे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल छपरा पहुंचे. उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक की. उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश नारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरि नारायण सिंह, महामन्त्री शान्तनु कुमार, श्याम बिहारी अग्रवाल, गंगोत्री प्रसाद तथा काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंः CM नीतीश ने सारण डीएम को दिया निर्देश- सिताब दियारा गांव के एक-एक लोगों से मिलकर समस्या दूर करें

नीतीश कुमार भी सिताब दियारा पहुंचेः लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताबदियारा इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है. लोकनायक की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिताब दियारा पहुंचे. उन्होंने कई जनउपयोगी कार्यक्रमों का शुभारंभ और लोकार्पण भी किया. उन्होंने सिताब दियारा को रिवीलगंज छपरा से जुड़ने के लिए पीपा पुल के निर्माण की बात भी कही. साथ में सारण डीएम को निर्देश दिया कि यहां के सभी लोग से मिलकर उनकी समस्याओं को जानें और उसका त्वरित निष्पादन करें.

"11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती पर भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह, उत्तरप्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ कई नामचीन नेता सम्मिलित होंगे. आप सब बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचे"-डॉ. संजय जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा


ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.