ETV Bharat / state

सेंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने रेत पर उकेरी महिलाओं की ताकत

author img

By

Published : Mar 8, 2019, 11:53 PM IST

सारण जिले के युवा सेंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीढ़ी घाट पर औरत की कलाकृति उकेरकर नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया.

अशोक कुमार

सारणः जिले के युवा सेंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शहर के दक्षिणी छोड़ पर स्थित सीढ़ी घाट पर औरत की कलाकृति उकेरकर नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया. अशोक कुमार अपनी कड़ी मेहनत से इस तरह की कलकृति तैयार की जो महिलाओं की ताकत का एहसास दिलाती है.

अशोक कुमार ने बताया कि भगवान ने भी महिलाओं को सबसे पहले सम्मान दिया है क्योंकि महिला में ही वह शक्ति होती है, जिसकी बदौलत वह महिलाओं की अनमोल भागीदारी पूरी दुनिया में है. आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों की तुलना में आगे निकल रही है. महिला के हर किरदार में उनका परिवार और समाज के प्रति त्याग भी साफ नजर आता है.

जानकारी देते अशोक कुमार

मालूम हो कि अशोक कुमार ने इससे पहले भी अपनी कलाओं के माध्यम से महात्मा गांधी, देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, भोजपुरी लोक कलाकार भिखारी ठाकुर, पंडित महेंद्र मिसिर, भारत माता, सरस्वती, भगवान श्रीराम व शंकर भगवान की प्रतिमा को बालू से उकेरकर बना चुके है. आपको बता दें कि अपनी कलाकृति के बदौलत पहचान बनाने में अशोक कुमार के साथ पवन कुमार, प्रकाश कुमार, संदीप कुमार, कौशल कुमार व विवेक कुमार आदि शामिल थे.

Intro:MOJO KIT NUMBER:-577
SLUG:-SAIND ART BY WOMAN'S DAY
ETV BHARAT NEWS DESK
F.M:-DHARMENDRA KUMAR RASTOGI/SARAN/BIHAR

Anchor:-अपनी कलाओं के माध्यम से पूरे बिहार में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सारण के सैंड ऑर्टिस्ट अशोक कुमार ने एक बार फ़िर अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के दक्षिणी छोड़ पर स्थित सीढ़ी घाट पर एक ही महिला की तसवीर को उकेर कर दो भाग में दर्शाया गया हैं।

वही एक तरफ महिला घर के सभी कार्यों को का बखूबी से निर्वहन करते हुए अपने पारिवारिक जीवन का भी निर्वहन करने में पीछे नही रहती हैं।




Body:सारण के युवा सैंड ऑर्टिस्ट अशोक कुमार ने बताया कि बालू से कलाकृति को बनाया गया हैं जिसमें यह दिखाया गया हैं कि कुछ दिनों पूर्व पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना के द्वारा एयर स्ट्राईक की गई थी और उस टीम में एक भारतीय महिला पायलट भी शामिल थी तो उसी तरह एक महिला अपने अनेको रूपों में अपनी ताकत का एहसास दिलाती हैं।

वही दूसरी तरफ भारतीय महिला देश सेवा में भी लगी हुई हैं देश की सीमा पर तैनाती की बात हो या फ़िर देश के अंदर वर्दी पहनकर सेवा की बात हो हर जगह एक महिला अनेकों रूप में दिख जाती हैं।

byte:-अशोक कुमार


Conclusion:मालूम हो कि अशोक ने इससे पहले भी अपनी कलाओं के माध्यम से महात्मा गांधी, देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, भोजपुरी लोक कलाकार भिखारी ठाकुर, पंडित महेंद्र मिसिर, भारत माता, सरस्वती व भगवान श्रीराम व शंकर भगवान की प्रतिमा को बालू से उकेर कर बना चुके है।

अपनी कलाकृति के बदौलत पहचान बनाने में अशोक कुमार के साथ पवन कुमार, प्रकाश कुमार, संदीप कुमार, कौशल कुमार व विवेक कुमार आदि शामिल थे।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.