ETV Bharat / state

Chandrayaan 3: सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने रेत पर उकेरी चंद्रयान 3 की कलाकृति

author img

By

Published : Jul 14, 2023, 10:43 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

सारण के युवा सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने चंद्रयान 3 की सफल लांचिग के अवसर पर आकर्षक कलाकृति बनाई है. घंटों मेहनत के बाद यह सुंदर कलाकृति तैयार की है. इस कालकृति को बनाने में उनके साथी भी मदद करते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

छपरा (सारण): बिहार के सारण में सैं आर्टिस्ट अशोक कुमार ने एक बार फिर अपने हाथों के हुनर दिखाया है. उन्होंने चंद्रयान 3 की सफल लांचिग पर आकर्षक कलाकृति बनाई है. शुक्रवार को अशोक कुमार ने घंटों मशक्कत के बाद यह आकर्षक कलाकृति बनाई. अशोक नित्य नए विषयों पर अपने हाथों के हुनर से एक से एक बढ़कर आकर्षक कलाकृति बनाते हैं. घंटों की मेहनत के बाद यह सुंदर कलाकृति तैयार की है.

ये भी पढ़ें : सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने रेत पर उकेरी महिलाओं की ताकत


बालू से कलाकृति की देते हैं ट्रेनिंग: उन्होंने बताया कि शुरू में शौकिया तौर पर बालू से कलाकृति बनाते थे. लेकिन आज यह उनका मुख्य पेशा बन चुका है. इसके साथ ही वह अन्य बच्चों को भी बालू से आकर्षक कलाकृति बनाने का ट्रेनिंग देते हैं. वे छपरा के बाहर भी जाकर बालू से कलाकृति बनाते हैं. इसके साथ ही वह एक अच्छे गोताखोर तैराक भी है.


कलाकृति के बदौलत बनाई पहचान: मालूम हो कि अशोक कुमार ने इससे पहले भी अपनी कलाओं के माध्यम से महात्मा गांधी, देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, भोजपुरी लोक कलाकार भिखारी ठाकुर, पंडित महेंद्र मिसिर, भारत माता, सरस्वती, भगवान श्रीराम व शंकर भगवान की प्रतिमा को बालू से उकेरकर बना चुके है. आपको बता दें कि अपनी कलाकृति के बदौलत पहचान बनाने में अशोक कुमार के साथ पवन कुमार, प्रकाश कुमार, संदीप कुमार, कौशल कुमार व विवेक कुमार आदि शामिल थे.

24 अगस्त को यह चंद्रमा की सतह को स्पर्श करेगा: आपको बता दें कि इसरो ने श्रीहरि कोटा स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया गया है. इस रॉकेट को लैंडर के साथ चांद की सतह पर उतरने में करीब 45 दिनों का समय लगेगा और 24 अगस्त को यह चंद्रमा की सतह को स्पर्श करेगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.