ETV Bharat / state

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा, 50% भागीदारी की मांग

author img

By

Published : Mar 7, 2021, 8:35 PM IST

समस्तीपुर शहर में भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा स्थानीय चीनी मिल परिसर से होकर गोला रोड, मारवाड़ी बाजार, स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, पुरानी पोस्ट, ऑफिस रोड से होते हुए पटेल मैदान चौक पर एक सभा में तब्दील हुई.

समस्तीपुर
समस्तीपुर

समस्तीपुर: जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने विशाल शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मजदूर संघ बिहार प्रदेश महामंत्री उमा प्रसाद वाजपेई ने कहा कि आज समाज में महिलाओं की भागीदारी 50% की है. इसलिए मजदूर संघ सरकार से मांग करते हैं कि समाज के प्रत्येक क्षेत्रों में महिलाओं की हिस्सेदारी बराबर की हो, ताकि समाज के साथ एक वर्ग विकास से वंचित नहीं रहे.

ये भी पढ़ें- वूमेन डे स्पेशल: पद्मश्री सुधा वर्गीज ने बदली लाखों दलितों की जिंदगी, अब हैं महिलाओं की आवाज

महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा
यदि महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं दिया जाता है, तो समाज और देश कभी विकसित नहीं हो सकता है. शोभायात्रा का नेतृत्व बिहार प्रदेश जीविका कैडर संकेत रिया कुमारी ने किया. वहीं, इस मौके पर विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजन
इस मौके पर पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ की ओर से महामंत्री डॉ. जितेंद्र कुमार कंचन, उपाध्यक्ष आनंद कुमार वर्मा, शाखा सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह, खेतिहर मजदूर संघ के विजय दास, भारतीय चिकित्सा एवं कर्मचारी संघ से ज्योति प्रकाश सुदर्शन, घरेलू कामगार महिला संघ सुनीता कुमारी, बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण संघ से अनूप दास सहित जिले के सभी इलाके से आई महिलाओं ने शिरकत की.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.