ETV Bharat / state

सहरसा: BJP के जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों की बैठक, कई अधिकारी रहे उपस्थित

author img

By

Published : Dec 23, 2020, 2:13 PM IST

पदाधिकारियों की हुई बैठक
पदाधिकारियों की हुई बैठक

जिले में आज जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में भाजपा के जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिव नारायण प्रसाद महतो भी उपस्थित रहें.

सहरसा: जिले में आज भाजपा के जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों की बैठक की गई. इसमें प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिव नारायण प्रसाद महतो शामिल हुए. इस बैठक में 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया.

पदाधिकारियों की बैठक
जिले में आज जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा में भाजपा के जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस बैठक को प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिव नारायण प्रसाद महतो ने संबोधित किया. भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने उन्हें चादर से सम्मानित किया. इस बैठक को संबोधित करते हुए शिव नारायण ने कहा कि 25 दिसंबर अटल जयंती को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी. इस दिन सभी प्रखंड मुख्यालय में किसान सम्मेलन होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन के 12 बजे दिल्ली से संबोधित करेंगे. इसे एलईडी पर प्रसारण किया जाएगा.

सभी मंडल अध्यक्ष होंगे उपस्थित
सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ 11 बजे प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष किसानों के सम्मेलन में उपस्थित होंगे. इसके साथ ही युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सभी स्तरों पर सभी जगहों पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का जयंती मनाएंगे.

कई लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक डॉ आलोक रंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, राजीव रंजन, कृष्ण मुरारी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष डॉ रविन्द्र कुमार सिंह, शिव भूषण सिंह, आशुतोष कुमार खां, जिला महामंत्री अरुण कुमार चौधरी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.