ETV Bharat / state

71वें गणतंत्र दिवस पर संजय जायसवाल ने किया ध्वजारोहण

author img

By

Published : Jan 26, 2020, 12:37 PM IST

बिहार की 8 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने को लेकर संजय जायसवाल ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि हमारे राज्य के आठ सम्मानित व्यक्तियों को पद्मश्री दिया जा रहा है.

Sanjay Jaiswal hoisted flag in patna
71 वें गणतंत्र दिवस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने किया झंडा तोलन

पटना: देशभर में आज 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. पटना में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया. जिसमें बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे. झंडोत्तोलन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रीय गान गाया. साथ ही गणतंत्र दिवस को लेकर सभी देश और राज्यवासियों को बधाई दी.

'सभी को स्वतंत्र रहने का अधिकार'
संजय जायसवाल ने कहा कि हमारे देश के संविधान में सभी व्यक्तियों को स्वतंत्र रहने का अधिकार दिया गया है. संविधान में हमारे लोकसभा और राज्यसभा का जो अधिकार दिया गया है, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए. वहीं बिहार के 8 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने को लेकर संजय जायसवाल ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि हमारे राज्य के आठ सम्मानित व्यक्तियों को पद्मश्री दिया जा रहा है.

देखें ये रिपोर्ट


बिहार के इन लोगों को मिलेगा सम्मान
बता दें आज बिहार के 8 विभूतियों को पद्मश्री से नवाजा जाएगा उसको लेकर पूरे बिहार में खुशी की लहर है.

  • जॉर्ज फर्नांडीज ,लोकसेवा (पद्मा विभूषण)
  • शांति राय मेडिकल (पद्मश्री)
  • शांति जैन आर्ट (पद्मश्री)
  • श्याम सुंदर शर्मा आर्ट (पद्मश्री)
  • वशिष्ठ नारायण सिंह साइंस एंड इंजीनियरिंग( पद्मश्री)
  • सुजोय कुमार गुहा साइंस एंड इंजीनियरिंग (पद्मश्री)
  • विमल कुमार जैन सोशल वर्कर( पद्मश्री)
  • रामजी सिंह सोशल वर्क( पद्मश्री)
Intro: बीजेपी कार्यालय में 1 हफ्ते में गणतंत्र दिवस को लेकर झंडोत्तोलन प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल के साथ बीजेपी के कई नेता मौजूद, गणतंत्र दिवस के दिन बिहार के 8 विभूतियों को मिले पद्मश्री सम्मान को लेकर अपनी खुशी जाहिर की


Body:पटना-- पूरा देश आज 71 वें गणतंत्र दिवस दिवस मना रहा है देश के वीर सपूतों को याद करके अपनी संविधान की रक्षा के लिए देश आज 71 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है राजधानी पटना में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में झंडा तोलन किया गया जिसमें बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे झंडातोलन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने झंडे को सलामी दी और राष्ट्रीय गान भी गाया साथी इस गणतंत्र दिवस को लेकर सभी देश और राज्य वासियों को बधाई दी कहा कि भारत के लोकतांत्रिक परंपराएं जो चल रही है सदैव से बहुत मजबूत रही है हमारे देश के संविधान में सभी व्यक्तियों को स्वतंत्र रहने का अधिकार दिया गया है। वह सभी को रखनी चाहिए संविधान में हमारे लोकसभा और राज्यसभा का जो अधिकार दिया गया है उसका सभी कोई सम्मान करना चाहिए और उसको रखने से हमारा भारत मजबूत रहेगा।

बिहार के 8 विभूतियों को मिला पद्मश्री सम्मान को लेकर संजय जायसवाल ने खुशी जाहिर की

आज बिहार के 8 विभूतियों को पद्मश्री से नवाजा जाएगा उसको लेकर पूरे बिहार में खुशी की लहर है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि हमारे राज्य के आठ सम्मानित व्यक्तियों को पद्मश्री दिया जा रहा है। जदयू के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस के निर्धन उपरांत या सम्मान मिल रहा है उसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस को मिला इस पद्मश्री से राज्य ही नहीं पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है इसलिए यह जो सम्मान मिल रहा है वह बिहार के लिए सबसे खुशी का पल है।

बाइट-- संजय जयसवाल प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी


Conclusion: हम आपको बता दें कि बिहार में इनको मिल रहा है सम्मान

जॉर्ज फर्नांडीज ,लोकसेवा (पद्मा विभूषण)

शांति राय मेडिकल (पद्मश्री)

शांति जैन आर्ट (पद्मश्री)

श्याम सुंदर शर्मा आर्ट (पद्मश्री)

वशिष्ठ नारायण सिंह साइंस एंड इंजीनियरिंग( पद्मश्री)

सुजोय कुमार गुहा साइंस एंड इंजीनियरिंग (पद्मश्री)

विमल कुमार जैन सोशल वर्कर( पद्मश्री)

रामजी सिंह सोशल वर्क( पद्मश्री)
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.