ETV Bharat / state

राष्ट्रकवि दिनकर जयंती: पद्मश्री शांति जैन सहित कई कवियों ने किया काव्य पाठ

author img

By

Published : Sep 23, 2020, 10:51 AM IST

रामधारी सिंह दिनकर जयंती के पूर्व संध्या पर बीजेपी मीडिया सेन्टर में काव्य पाठ का आयोजन किया गया. इस दौरान कवियों ने हास्य कविताओं को सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरी तो कई कवियों ने वर्तमान सरकार और विपक्ष पर भी चुटकी ली.

राष्ट्रकवि दिनकर जयंती के पूर्व संध्या पर काव्य पाठ का आयोजन.
राष्ट्रकवि दिनकर जयंती के पूर्व संध्या पर काव्य पाठ का आयोजन.

पटना: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जयंती के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेंटर में मंगलवार को काव्य पाठ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पद्मश्री शांति जैन, कवि विजय व्रत कंठ, सरोज तिवारी सहित कई कवियों ने रामधारी सिंह दिनकर की रचनाओं का पाठ किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा मौजूद रहे.


रामधारी सिंह दिनकर सभी रसों के थे कवि
काव्य पाठ के दौरान पद्मश्री शांति जैन ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर सिर्फ वीर रस के नहीं बल्कि नव रस के कवि थे. यानी उनकी कविताओं में सभी तरह के रस होते थे. शांति जैन के काव्य पाठ पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई.

राष्ट्रकवि दिनकर जयंती के पूर्व संध्या पर काव्य पाठ का आयोजन.

कवियों ने हास्य कविताओं से बटोरी तालियां
समस्तीपुर से आए कवि विजय ब्रत कंठ और पटना के सरोज तिवारी ने भी रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित कविताओं का पाठ किया. इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा, भाजपा नेता विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी राजू झा, सहित दर्जनों भाजपा नेता मौजूद रहे. चुनाव के समय में इस आयोजन में कई कवियों ने हास्य कविताओं को सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरी तो कई कवियों ने वर्तमान सरकार और विपक्ष पर भी चुटकी ली.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.