ETV Bharat / state

अनंत सिंह के करीबी छोटन सिंह को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार

author img

By

Published : Aug 18, 2019, 9:31 AM IST

Updated : Aug 18, 2019, 9:38 AM IST

पटना पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार करने उनके आवास पर गई. पुलिस को वह तो नहीं मिले लेकिन उनके करीबी छोटन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं, अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपने वकील से मुलाकात करने के लिए घर से बाहर निकले और उसके बाद देर रात तक लौटकर घर नहीं आए हैं.

गिरफ्तार छोटन सिंह

पटना: अनंत सिंह के पैतृक आवास पर AK-47, हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिलने के बाद उनको गिरफ्तार करने शनिवार की देर रात बाढ़ और पटना पुलिस पहुंची. पुलिस को अनंत सिंह तो नहीं मिले लेकिन उनके करीबी छोटन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने अनंत सिंह की पत्नी से भी पूछताछ की.

छोटन सिंह को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

आधे घंटे तक गेट पर पुलिस को करना पड़ा इंतजार

एके-47 के मामले में पुलिस द्वारा अनंत सिंह पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंची तो पुलिस को घर के गेट के बाहर ही आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा. उसके बाद ही पुलिस को अंदर जाने की अनुमति अनंत सिंह के परिवार वालों की तरफ से दी गई. पुलिस को अनंत सिंह नहीं मिले वह फरार हो चुके थे.

जानकारी देते संवाददाता नीरज त्रिपाठी

पुलिस के समक्ष हाजिर होने की कर चुके हैं घोषणा

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपने वकील से मुलाकात करने के लिए घर से बाहर निकले और उसके बाद देर रात तक लौटकर घर नहीं आए हैं. बताते चलें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर मीडिया में कहा था कि वह न्यायालय का सम्मान करते हैं. किसी भी परिस्थिति में वह अपनी बेगुनाही का सबूत न्यायालय के समक्ष रखेंगे. जब भी उनसे पुलिस के समक्ष हाजिर होने को कहा जाएगा वह पुलिस के समक्ष हाजिर होंगे.

Intro:अनंत सिंह के पैतृक आवास AK47 हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिलने के बाद अनंत सिंह को गिरफ्तार करने शनिवार की देर रात पहुंचे बाढ़ और पटना पुलिस के टीम के हाथ हो आनंद सिंह नहीं लगता है दरअसल गिरफ्तारी से पहले ही आनंद सिंह अपने आवास से फरार हो गए

मोकामा विधायक को गिरफ्तार करने आए ग्रामीण एसपी सिटी एसपी और बाढ़ ए एसपी के साथ साथ दर्जनों पुलिसकर्मियों को पहले तो अनंत सिंह के गेट पर ही आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा उसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति अनंत सिंह के परिवार वालों की तरफ से दी गई


Body:आधे घंटे तक अनंत सिंह के घर के बाहर इंतजार करने के बाद घर के अंदर घुसी टीम को निराशा हाथ लगी दरअसल अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की टीम से पहले अनंत सिंह अपने घर से फरार हो गए अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने पुलिस टीम को जानकारी दी कि मोकामा विधायक देर शाम अपने वकील से मुलाकात करने के लिए घर से बाहर निकले और उसके बाद देर रात तक लौटकर घर नहीं आए हालाकी अनंत सिंह को गिरफ्तार करने गई टीम के हाथ आनंद सिंह का शागिर्द छोटन सिंह लग गया पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करने में देरी नहीं की


Conclusion:गौरतलब हो कि मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर मीडिया में कहा था कि वह न्यायालय का सम्मान करते हैं और किसी भी परिस्थिति में वह अपनी बेगुनाही का सबूत न्यायालय के समक्ष रखेंगे और जब भी उनसे पुलिस के समक्ष हाजिर होने को कहा जाएगा वह पुलिस के समक्ष हाजिर हो जाएंगे पर कहीं ना कहीं अनंत सिंह अपनी कही बातों से मुकरते नजर आए अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की टीम से पहले ही अनंत सिंह अपने घर से फरार हो गए अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इतने दावे करने वाले अनंत सिंह अपनी बेगुनाही का सबूत न्यायालय और पुलिस के समक्ष कैसे रखते हैं
Last Updated :Aug 18, 2019, 9:38 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.